ये वो कास्ट है जिसे संजय लीला भंसाली अपनी अगली फ़िल्म में लेना चाहते है । लेकिन इससे पहले यह जोड़ी जोया अख्तर की फ़िल्म गली बॉय में नजर आने वाली है । और संजय भंसाली इस रणवीर सिंह-आलिया भट्ट को जल्द ही अपनी फ़िल्म में लेने की योजना बना रहे है ।

तो क्या अब रणवीर सिंह-आलिया भट्ट के साथ फ़िल्म बनाएंगे संजय लीला भंसाली ?

 

संजय लीला भंसाली को पसंद है रणवीर सिंह के साथ आलिया भट्ट

इससे जुड़े सूत्रों से पता चला है कि, ''आदर्शतः, भंसाली अपने पसंदीदा अभिनेता रणवीर सिंह को आलिया भट्ट, जिसका काम उन्हें बेहद पसंद है, के साथ कास्ट करना चाहेंगे । हालांकि इस जोड़ी को किस प्रकार की फ़िल्म में कास्ट किया जाएगा इस पर अभी विचार नहीं किया गया है लेकिन, इन दोनों को लेने का विचार नहीं छोड़ा है । लेकिन इतना तय है कि जोया अख्तर की फ़िल्म से उनकी फ़िल्म काफ़ी अलग होगी, फ़िर चाहे वो थीम में अलग हो या मूड व शैली में ।''

कई साल पहले, संजय भंसाली ने सलमान खान और करीना कपूर को बाजीराव मस्तानी के लिए चुना था । लेकिन फ़िर ये जोड़ी बाजीराव मस्तानी के लॉंच होने से पहले प्रियदर्शन की फ़िल्म क्योंकि में चली गई ।

यह भी पढ़ें : पद्मावत के जौहर सीन के लिए दीपिका पादुकोण ने संजय लीला भंसाली से मांगी ये अनमोल चीज

इसके बाद, भंसाली ने बाजीराव मस्तानी में सलमान-करीना को जोड़ने का विचार छोड़ दिया । इसके कई सालों बाद ये फ़िल्म रणवीर और दीपिका के साथ बनाई गई ।