सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी एक्शन पैक्ड फिल्म सिकंदर की शूटिंग में बिजी हैं । एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस्ड सिकंदर ईद 2025 पर रिलीज़ होगी इसलिए सलमान इस फ़िल्म पर अपना पूरा फ़ोकस लगा रहे हैं ताकि फ़िल्म अपनी तय डेट पर रिलीज़ हो सके । इसी बीच सलमान की सिकंदर को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आई जो यकीनन उनके फ़ैंस की उत्सुकता को और बढ़ा देगी । रिपोर्ट्स के मुताबिक़ सिकंदर में सलमान खान डबल रोल में नजर आएंगे । इसके अलावा यह भी खबर है कि 22 अगस्त से शुरू होने वाले एक खास एक्शन सीक्वेंस के लिए करीब 10,000 पिस्तौल और गोलियां मंगवाई गई हैं ।

सिकंदर में सलमान खान का डबल रोल
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट में बताया गया है कि अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर में सलमान एक बिजनेसमैन की भूमिका निभा रहे हैं, जो समाज में अपने अच्छे काम के लिए जाना जाता है और इसी के साथ एक भूमिका दबंग वाली भी है । रिपोर्ट के मुताबिक, टीम 22 अगस्त से एक शानदार एक्शन सीक्वेंस की तैयारी कर रही है । कहा जा रहा है कि इसकी जमकर तैयारी है कि ये सीक्वेंस रोमांच से भरपूर हो और इसलिए करीब 10,000 गोलियां और पिस्तौल मंगवाए गए हैं ।
कहा जा रहा है कि, इस हाई-ऑक्टेन सीक्वेंस को 40-दिन के शेड्यूल में शूट किया जाएगा । रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म निर्माता लीड एक्टर को एक अच्छे शख्स की भूमिका में दिखाते हुए हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस के साथ दर्शकों को लुभाने की योजना बना रहे हैं।
बताया गया है कि पहले शेड्यूल के दौरान, सलमान खान ने एक पर्सनल चार्टर्ड प्लेन में विलन के बेटे के साथ जमकर हुए फाइट सीन को फिल्माया गया है । बाहुबली स्टार सत्यराज ने फिल्म के एक्शन सीक्वेंस में चार चांद लगा दिया है ।
सलमान भी सिकंदर में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं इसलिए वह इस फ़िल्म पर अपना फ़ोकस लगा रहे हैं । कहा जा रहा है कि, सलमान ने सिकंदर के लिए कई अन्य फ़िल्मों से किनारा कर लिया और इसमें लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस भी शामिल है । ईद 2025 पर रिलीज़ होने वाली सिकंदर के लिए सलमान पूरी तरह से कमिटेड हैं ।
सिकंदर का निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है । इस फ़िल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना लीड एक्ट्रेस के रूप में नज़र आने वाली हैं ।
















