
जहां एक तरफ़ सलमान खान ने कई सारे स्टार किड्स जैसे सूरज पंचोली, आथिया शेट्टी, सोनाक्षी सिन्हा समेत कई कलाकारों को अपनी फ़िल्म से लॉंच किया, वहीं सलमान इंडस्ट्री से बाहर के कलाकारों जैसे कैटरीना कैफ़ समेत कई कलाकारों के भी मसीहा बने । सलमान हमेशा से ही नई प्रतिभा को प्रोत्साहित करने में विश्वास करते है और लेखकों के लिए नए प्लेटफ़ॉर्म को लॉंच करने के बाद अब सलमान खान नई प्रतिभा प्रबंधन एजेंसी यानी टैलेंट एजेंसी की मदद से अपना भाग्य आजमाने वाले इच्छुक कलाकारों के तारणहार बन रहे है ।
बिना देरी किए, सुपरस्टार ने इस मामले में पहला कदम उठा लिया है और अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली फ़िल्म लवरात्री के लिए नई खोज शुरू कर दी है । आपको बता दें कि फ़िल्म लवरात्री से सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा [जो सलमान की बहन अर्पिता खान के पति है ] अपना फ़िल्मी करियर की शुरूआत कर रहे है और सलमान खान ने उनके अपोजिट अभिनेत्री की खोज सोशल मीडिया सहित तमाम प्लेटफ़ॉर्म पर शुरू कर दी है ।
एक टैलेंट एजेंसी के इस सपने को एक कदम आगे लेते हुए, सलमान खान ने अपने एप पर एक नया टैब लॉंच किया जिसे बीइंगइनटच कहा जाता है, जिस पर इच्छुक कलाकारों से उनके टैलेंट को दर्शाता हुआ वीडियो भेजने के लिए कहा जा रहा है । कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबरा से लेकर अनुभवी कलाकारों तक, कथित तौर पर बी-टाउन उद्योग से बहुत मदद मिलेगी जो इन महत्वाकांक्षी सितारों के कौशल को बढ़ाने के लिए आगे आ रहे हैं ।
हमने सुना है कि, सलमान खान फ़िल्म्स की टीम ने इस पर अपना काम पहले से ही शुरू कर दिया है और साथ ही अपने ऑफ़िस के लिए लोकेशन को भी फ़ाइनल करना शुरू कर दिया है । कंपनी के कुछ सदस्य इस नई विंग का कार्यभार संभालेंगे जो कि सलमान खान व प्रतिभा प्रबंधन के साथ सितारों के दिन-प्रतिदिन के कामकाज की देखरेख करते हैं ।
इस नए वेंचर की बात करें तो, इसके जरिए सलमान खान ने उन लोगों के सपनों को पंख देने का फ़ैसला किया है जो इस शहर में अपने हुनर के बल पर खुद को साबित करने के लिए आते है, उन्हें सलमान मौका देंगे । उन्होंने जोर देकर कहा कि उनका विचार विभिन्न प्रकार के प्रतिभाशाली प्लेटफ़ॉर्म बनाना है ताकि सभी को इस दुनिया में बड़ा बनने का उचित मौका मिले ।
















