सलमान खान इन दिनों अपनी ईद रिलीज सिकंदर के प्रमोशन में बिजी हैं । हाल ही में सलमान खान ने मुंबई में मीडिया के साथ ग्रुप इंटरेक्शन किया जिस दौरान उन्होंने सिकंदर के साथ-साथ अपनी अन्य फिल्मों को लेकर भी बात की । इसी बातचीत में सलमान खान ने एटली के साथ अपनी मेगाबजट फ़िल्म के होल्ड पर जाने की बात को भी कन्फर्म किया । जहां कहा जा रहा था कि, एटली के साथ उनकी फ़िल्म कास्टिंग की वजह से नहीं बन पाई वहीं अब सलमान खान ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और फ़िल्म न बन पाने का सही कारण बताया है ।

सलमान खान ने बताई एटली के साथ फ़िल्म न बन पाने की ये असली वजह ; सूरज बड़जात्या के साथ कंफर्म की नेक्स्ट फ़िल्म ; बजरंगी भाईजान 2 पर दिया बड़ा अपडेट

सलमान खान ने बताई एटली के साथ फ़िल्म न बन पाने की वजह

सलमान खान ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि यह अभी बन पाएगी । हाँ एक समय पर इस पर काम शुरू हुआ था लेकिन फिर आगे नहीं बढ़ पाया । हमने बहुत कोशिश ट्राय किया कि यह फ़िल्म बन जाए लेकिन कुछ हुआ नहीं । मेरा मानना है कि फिल्म का बहुत हाई बजट था जिसकी वजह से यह बन नहीं पाई । इसलिए, उस फिल्म को फ़िलहाल होल्ड पर डाल दिया है । वो फिल्म, 2 फिल्म का टाइम लेकर चली जाती है । अब, मेरे पास एक फिल्म करने के लिए पर्याप्त समय है और फिर, मैं दूसरी फिल्म करूंगा ।”

सलमान से जब उनकी अन्य फ़िल्मों के बारें में पूछा तो उन्होंने कहा, “मेरे पास पाइपलाइन में दो फिल्में हैं । मैं जल्द ही तय करूंगा कि पहले कौन सी फिल्म करनी है ।” एटली के अलावा, यह अनुमान लगाया जा रहा था कि सलमान खान सूरज बड़जात्या के साथ भी एक फिल्म करेंगे । इस पर उन्होंने कहा, “बजरंगी भाईजान साहब कुछ फिल्में कर रहे हैं । एक बार जब वह इसे पूरा कर लेंगे, तो मैं उनकी अगली फिल्म करूंगा ।” इस बीच, उनकी बहुप्रशंसित और व्यावसायिक रूप से सफल फिल्म बजरंगी भाईजान (2015) 10 साल पूरे कर लेगी । बजरंगी भाईजान 2 की बहुत मांग है। इस पर उन्होंने कहा, “बजरंगी भाईजान का सीक्वल वाकई बनाया जा सकता है । समस्या यह है कि जब इसका सीक्वल बनेगा, तो मुन्नी बात करेगी ।” इस पर उन्होंने कहा, “के वी विजयेंद्र प्रसाद इसे लिख रहे हैं । एक ड्राफ्ट तैयार है ।”

अंत में, उन्होंने कहा कि वह कॉमेडी करने के लिए तैयार हैं और अंदाज़ अपना अपना 2 के बारे में भी बात की, “मुझे नो एंट्री या रेडी जैसी कॉमेडी नहीं मिल पा रही है । अगर मुझे कॉमेडी करनी है, तो वह नो एंट्री जैसी फिल्म होनी चाहिए । और अगर अंदाज़ अपना अपना 2 हो जाती है, तो (इससे बढ़िया कुछ नहीं)। मुझे यकीन है कि राजकुमार संतोषी शानदार काम करेंगे ।”