अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म रेड के प्रमोशन में व्यस्त है । चूंकि यह फ़िल्म कल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है इसलिए वो फ़िल्म के प्रमोशन में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है । अजय देवगन भले ही शांत और गंभीर से दिखते हों लेकिन इंडस्ट्री में हर कोई जानता है कि वह सबसे बड़े प्रेंक्सटर हैं । और हाल ही में अजय देवगन ने अपने इसी प्रेंक के बारें में खुलासा किया कि कैसे उनके एक प्रेंक से एक महिला हॉस्पिटल पहुंच गई थी ।
हाल ही में एक अखबार के साथ बातचीत के दौरान अजय ने खुलासा किया कि, कैसे एक बार उनका प्रेंक बुरी तरह गलत साबित हो गई है । अजय ने बताया, कई साल पहले वह एक अभिनेता के साथ काम कर रहे थे, और उस अभिनेता की नई-नई शादी हुई थी और उसकी पत्नी फ़िल्म इंडस्ट्री के बाहर से थी । वे आउटडोर शूट में थे, जहां वह महिला सुबह अपने पति से मिलने आई थीं । क्योंकी शूट रात में था, ऐसे में अजय और अन्य लोगों ने ये अफ़वाह फ़ैला दी कि उस महिला के अभिनेता पति का अफ़ेयर कहीं और है । इसलिए उनका पति शूट से कहीं गायब हो गया है यहां कोई नाइट शूट नहीं था ।
अजय देवगन ने अपने को-स्टार की पत्नी को पहुंचाया हॉस्पिटल
अजय ने आगे कहा कि, उन्होंने अभिनेता की पत्नी को बताया कि वह 10.30 बजे अपने कमरे में लौट गए थे । लेकिन वह अजय के प्रेंक साइड को जानती थी और उन्होंने कहा कि वह अपने पति पर भरोसा करती है । ये प्रेंक 8 दिन चला । नौंवे दिन पर, सभी को पता चला कि उस महिला को अस्पताल ले जाया गया है क्योंकि उसने गोलियां खा ली थी । सभी को यह भी पता चला था कि उस महिला ने अपने पति के साथ लड़ाई भी की थी और अपने पति के ठौर-ठिकानो के बारें में भी पता कर रही थी । तब उन्हें पता चला कि उनका प्रेंक तो बुरा साबित हो गया ।
आपको बता दें कि अज इलियाना के साथ दूसरी बार फ़िल्म में नजर आएंगे । इससे पहले दोनों की जोड़ी बादशाहो में नजर आई थी । रेड की बात करें तो, इस फ़िल्म में अजय उत्तरप्रदेश के आयकर अधिकारी की भूमिका निभा रहे है । इस फ़िल्म की कहानी असल जिंदगी की घटना पर आधारित है । फ़िल्म की कहानी देश के सबसे चर्चित आयकर छापे के इर्द-गिर्द घूमती है ।
यह भी पढ़ें : क्या आपको पता था कि अजय देवगन दो बार जेल जा चुके हैं ?
गौरतलब है कि, अजय और इलियाना डिक्रूज की फ़िल्म रेड असल जिंदगी की घटना पर आधारित है । देश में चर्चित इनकम टैक्स वारदात पा बनी यह फ़िल्म गुलशन कुमार द्दारा प्रस्तुत, टी-सीरिज व पैनोरमा स्टूडियो द्दारा प्रोड्यूस यह फ़िल्म 16 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















