नवाजुद्दीन सिद्दीकी-अवनीत कौर स्टारर टीकू वेड्स शेरू 23 जून को अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ हुई थी । टीकू वेड्स शेरू के साथ कंगना रनौत ने प्रोडक्शन की क्षेत्र में कदम रखा था । 14 जून को मुंबई में कंगना रनौत ने अपनी फ़िल्म टीकू वेड्स शेरू का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च किया था । इस दौरान फ़िल्म कि स्टार कास्ट नवाजुद्दीन सिद्दीकी और अवनीत कौर के अलावा फ़िल्म की प्रोड्यूसर कंगना रनौत के साथ अमेज़न के अपर्णा पुरोहित शामिल हुईं । लेकिन फ़िल्म के डायरेक्टर साई कबीर अपनी ही फ़िल्म के ट्रेलर लॉन्च से ग़ायब थे । अब क्योंकि कंगना फ़िल्म की प्रोड्यूसर हैं और उनके इससे पहले अपनी ही फ़िल्म के डायरेक्टर, जैसे हंसल मेहता (सिमरन; 2017), कृष (मणिकर्णिका; 2019), से अनबन की खबरें सुनने को मिल चुकी है तो क़यास लगाए जा रहे थे कि कहीं कंगना का अपने डायरेक्टर साई कबीर से कोई झगड़ा तो नहीं हो गया । लेकिन ऐसा नहीं था ।

REVEALED: कंगना रनौत की फ़िल्म टीकू वेड्स शेरू के डायरेक्टर साई कबीर इसलिए रहे ट्रेलर लॉन्च और प्रमोशन से दूर ; ड्रग्स और शराब की ओवरडोज के कारण रिहेब सेंटर में चल रहा है इलाज

टीकू वेड्स शेरू के डायरेक्टर साई कबीर इसलिए रहे दूर

इस बारें में बॉलीवुड हंगामा को फ़िल्म से जुड़े क़रीबी सूत्र ने बताया, “साईं इन दिनों ड्रग्स और शराब के ज्यादा सेवन के कारण रिहेब सेंटर में हैं । ट्रेलर लॉन्च से कुछ दिन पहले ही उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था । उनके अगले महीने रिहेब सेंटर से बाहर होने की उम्मीद है । यही कारण है कि वह ट्रेलर लॉन्च इवेंट में मौजूद नहीं थे और कोई इंटरव्यू भी नहीं दिया ।”

सूत्र ने आगे कहा, “यह पहली बार नहीं है जब साई रिहेब सेंटर में पहुँचे हो । इससे पहले भी वह कई बार रिहेब सेंटर में जा चुके हैं । अपने नौकर को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज होने के बाद उन्होंने रिहेब सेंटर में पहुँचाया गया था ।”

31 जनवरी, 2018 को, साईं कबीर के नौकर, राजू की मुंबई के यारी रोड स्थित सातवीं मंजिल के अपार्टमेंट से गिरकर मौत हो गई । इस घटना से कुछ महीने पहले ही साईं मसिना अस्पताल में रिहेब में रहे थे । अपने नौकर के निधन के बाद उन्हें एक बार फिर दक्षिण मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया । कुछ हफ्तों के बाद जैसे ही वह बाहर आए, उसे गिरफ्तार कर लिया गया और धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत आरोप लगाया गया । उन्हें अप्रैल 2018 में रिहा कर दिया गया ।

सूत्र ने कहा, “मामला चल रहा  है। इसके अलावा साईं कबीर पर छेड़छाड़ का भी आरोप है । यह मामला भी विचाराधीन है ।”

टीकू वेड्स शेरू से पहले, साईं कबीर ने कंगना रनौत अभिनीत रिवॉल्वर रानी (2014) का निर्देशन किया था ।