`

अभी कुछ ही दिन पहले, हमने आपको बताया था कि राधिका आप्टे लीड रोल निभा रही हैं साथ ही साथ अनुराग कश्यप की शॉर्ट फ़िल्म के लिए स्क्रिप्ट भी लिख रही है । यह फ़िल्म बॉम्बे टॉकीज़ की तर्ज पर नए संकलन का हिस्सा है और इसका नाम है लव एंड लस्ट । अनुराग के अलावा, इस फ़िल्म में जोया अख्तर, करण जौहर और दिबाकर बनर्जी द्वारा निर्देशित तीन अन्य शॉर्ट्स भी प्रदर्शित किए जाएंगे ।

इस फ़िल्म के लिए, जिसे करण जौहर द्दारा निर्देशित किया जाएगा, में परिणीति चोपड़ा मुख्य अभिनेत्री के तौर पर चुनी गई है । इस फ़िल्म में उनका बोल्ड अवतार दिखाया जाएगा जो प्रेमी के लिए तरस रही है । कयास लगाए जा रहे हैं कि उनके प्रेमी का किरदार कोई टीवी अभिनेता निभाने वाला है । दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले लोकप्रिय टीवी अभिनेता करण वाही उनकी फ़िल्म दावते-ए-इश्क में परिणीति के लव इंटरेस्ट का किरदार अदा कर चुके है ।

घरेलू सहायता के रूप में रसिका दुग्गल के साथ जोया अख्तर की शोर्ट में भूमि पेडनेकर और नील भूपलम कपल के रूप में नजर आएंगे जबकि मनीषा कोईराला दिबाकर बनर्जी की फ़िल्म में अहम किरदार निभाती हुई नजर आएंगी ।

इसके अलावा, निर्माता आशी दुआ ने कहा कि पिछले संकल से कोई भी कहानियां नहीं ली गई है । यह भी कहा जा रहा है कि अगले साल रिलीज होने वाली फिल्म को प्रतिष्ठित बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में प्रदर्शित किया जा सकता है जो 2018 में आयोजित किया जाएगा ।