
अनुभवी लेखक जावेद अख्तर की लेखन शैली दुनियाभर में अपना जादू बिखेरती है । और अब उनकी आवाज भी अपना जादू चलाने वाली है । जी हां, आगामी रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म बरेली की बर्फ़ी में जावेद अख्तर की आवाज फ़िल्म के कहानीकार के रूप में सुनाई देगी । ब्लॉकबस्टर फ़िल्म दंगल के निर्माता नितेश तिवारी की पत्नी अश्विनी अय्यर तिवारी की आगामी फ़िल्म बरेली की बर्फ़ी में जावेद अख्तर कहानी सुनाते हुए नजर आएंगे ।
हम एक ऐसा कथावाचक चाहते थे जो सिर्फ एक वॉयसओवर नहीं बल्कि फिल्म के माध्यम से भी एक प्रमुख किरदार हो । पांच बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रह चुके गीतकार जावेद अख्तर की ओर इशारा करते हुए अश्विनी ने कहा कि,"हम कोई ऐसा शख्स चाहते थे जो पागल मिश्रा परिवार का एक अभिन्न अंग हो । आगे अश्विनी ने कहा कि," किसी भी छोटे से शहर में, जहां घर घनिष्ठ रूप से पास में होते हैं, वहाँ हर कोई परिवार का हिस्सा होता है और यह जानता है कि किसके घर में क्या हो रहा है । तो हमारी फिल्म में सूत्रधार एक पड़ोसी है जो मिश्रा की दिलचस्प यात्रा का साक्षी है ।"
गौरतलब है कि यह फ़िल्म एक रोमांटिक कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है । इस फ़िल्म में राजकुमार, एक शर्मीले विक्रेता प्रीतम के रूप में नज़र आएंगे जो बाद में एक प्ले बॉय रोमियो बन कर बिट्टी उर्फ कीर्ति का दिल तोड़ेंगे ताकि आयुष्मान यानी चिराग उस टूटे दिल को रिझा सके । लेकिन यह योजना टैब उल्टी पड़ जाती है जब न केवल बिट्टी, बल्कि उसका पूरा परिवार विद्रोही का मुरीद हो जाता है और फिर चिराग एक बार फिर बिट्टी की ज़िंदगी से रेखांकित हो जाता है ।
जावेद अख्तर की तारीफ करते हुए जूनो ने कहा कि,"कथाकार उस व्यक्ति को होना चाहिए जो भाषा, स्वर-भाव और अभिव्यक्ति की अपनी समझ के साथ हास्य की पुड़िया के साथ कहानी को समृद्ध करता है और जावेद सर से बेहतर इसे कौन कर सकता है ।"
कृति सैनॉन, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव इस फ़िल्म में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे । जंगली पिक्चर्स और बीआर चोपड़ा द्वारा निर्मित इस फ़िल्म को नितेश और श्रेयस जैन द्वारा लिखा गया है और उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर में स्थापित है । यह फ़िल्म 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















