बॉलीवुड हंगामा ने सबसे पहले ये एक्सक्लूसिव खबर दी थी साजन और चल मेरे भाई की हिट जोड़ी, सलमान खान और संजय दत्त एक बार फिर एक एक्शन फ़िल्म के लिए साथ आ रहे हैं । इतना ही नहीं हमने ही सबसे पहले सलमान और संजय दत्त की इस फ़िल्म का टाइटल रिवील किया था जो है- गंगा राम । और अब सलमान खान और संजय दत्त स्टारर गंगा राम के बारें में एक बार फिर हमें लेटेस्ट अपडेट मिली है जो यक़ीनन फैंस का उत्साह बढ़ा देगी ।

REVEALED: रॉ एक्शन फ़िल्म गंगा राम में ‘गंगा’ बनेंगे सलमान खान तो संजय दत्त बनेंगे ‘राम’ ; अल्फा मेल बन दिखाएंगे टशन

सलमान खान और संजय दत्त की गंगा राम

जैसा की हमने बताया था कि गंगा राम एक देहाती एक्शन फ़िल्म है जिसमें दोनों का माचो अवतार देखने को मिलेगा  साथ ही सलमान और संजय दत्त अल्फा मेल के रूप में नजर आएँगे । वहीं अब बॉलीवुड हंगामा को एक सूत्र ने बताया, “गंगा राम की खबर सामने आने के बाद, कई लोगों को आश्चर्य होने लगा कि क्या गंगा राम किसी एक व्यक्ति का नाम है । प्रशंसकों ने अनुमान लगाया कि सलमान खान या संजय दत्त गंगा राम का किरदार निभाएंगे ।” इस कन्फ़्यूज़न को दूर करते हुए सूत्र ने बताया, “लेकिन ऐसा नहीं है। गंगा और राम दो मुख्य किरदारों के नाम हैं । सलमान खान जहां गंगा नाम के किरदार की भूमिका निभाएंगे, वहीं संजय दत्त राम नाम के व्यक्ति की भूमिका निभाएंगे ।”

सूत्र ने यह भी बताया, “गंगा राम एक मनोरंजक फिल्म है और इसमें बहुत सारा एक्शन होगा । निर्माता यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि जब दर्शक बॉलीवुड के दो माचो स्टार्स की इस फिल्म को देखने आएंगे, तो उन्हें इसका पूरा पैसा मिले ।”

इस फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म्स द्वारा किया जाएगा और इसका निर्देशन नवोदित कृष अहीर करेंगे, जो पिछले 5 सालों में सलमान खान द्वारा निर्मित कई फिल्मों में सहयोगी रहे हैं। ईद पर रिलीज होने वाली फिल्म सिकंदर के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने संकेत दिया था कि वह संजू के साथ एक फिल्म करेंगे ।

पिछले वीकेंड, द भूतनी के ट्रेलर लॉन्च पर, संजय दत्त ने भी सलमान खान के साथ अपने रीयूनियन को कन्फर्म करते हुए कहा, “हाँ, सलमान और मैं सच में एक साथ काम कर रहे हैं । हम दोनों भाई हैं और हम साथ आ रहे हैं। आप सभी ने हमें साजन (1991) और चल मेरे भाई (2000) में साथ देखा है। अब दोनों में टशन देख लीजिए ! यह एक एक्शन फिल्म है और मैं बहुत उत्साहित और खुश हूँ कि मैं 25 साल के लंबे अंतराल के बाद अपने छोटे भाई के साथ काम करूँगा ।”