बॉलीवुड के दिग्गज और अपरंपरागत फिल्म निर्माता कुंदन शाह के निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड शोक में डूबा हुआ है । उनके निधन से सुपरस्टार शाहरुख खान बेहद दुखी है । शाहरुख खान के लिए यह सिर्फ एक प्रोफ़ेशनल ही नहीं बल्कि एक व्यक्तिगत नुकसान भी है, क्योंकि उनका दिग्गज फिल्म निर्माता के साथ काफ़ी पुराना रिश्ता था । हाल ही में, कुंदन शाह की प्रार्थना सभा में शाहरुख ने न केवल उनके निधन पर दुख जताया बल्कि उनके साथ गुजारे कुछ पलों को भी याद किया ।

बहुत कम लोग जानतेहैं कि शाहरुख खान, जो दिल्ली बेस्ड थिएटर आर्टिस्ट हैं, जब मुंबई अभिनेता बनने आए थे तो कुंदन शाह और उनके परिवार के आथ रहे थे । कुंदन शाह की प्रार्थना सभा के दौरान, शाहरुख खान अपने संघर्ष के दिनों को याद कर दुखी हो गए, और तब कुंदन शाह और उनके परिवार ने उन्हें संभाला और खूब प्यार लुटाया और जिसके लिए वह उनके और उनके परिवार के बेहद कृतज्ञ है । फिल्म निर्माता के साथ शाहरुख खान ने अपने करीबी रिश्ते को ध्यान में रखते हुए कहा कि वह लंबे समय तक शाह के निधन से दुखी रहेगे, जैसे वह अपनी मां को खोने के वक्त हुए थे ।

कुंदन शाह के साथ अपने पेशेवर बॉंड के बारे में बात करते हुए, शाहरुख खान ने खुलासा किया कि, शाह उनकी फिल्म 'कभी हां कभी ना' के बाद उनके साथ काम नहीं करना चाहते थे । “वो मुझे कहते थे तुझे अभिनय नहीं आता । मैं तेरे साथ काम कभी नहीं करुंगा । वह मुझसे 100 रीटेक्स लेते थे । मुझे उनसे 6 महीने पहले एक किताब के विमोचन में मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था । हम कुंदन को बहुत मिस करेंगे ।'' इसके अलावा, शाहरुख खान ने खुलासा किया कि उनके घर पर एक जाने भी दो यारो का एक पोस्टर लगा हुआ है जिस पर वह चाहते थे कि कुंदन शाह अपना साइन करें ,लेकिन कुंदन ने इतने आग्रह के बाद बाद भी साइन करने से मना कर दिया ।

इसके बारे में बात करते हुए, अभिनेता ने यह भी खुलासा किया था कि कुछ दिन पहले उन्होंने अपनी पत्नी गौरी से कहा भी था कि वह जल्द ही कुंदन शाह से मिलेंगे और उन्हें इस पोस्टर पर साइन करने के लिए मनाएंगे ।