करणी सेना ने संजय लीला भंसाली की पद्मावत को रोकने के लिए अपनी एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया था, लेकिन तमाम विरोधों से लड़कर आखिर कार फ़िल्म रिलीज हो ही गई । लेकिन अब एक और ऐतिहासिक फ़िल्म को ऐसे ही विरोध का सामना करना पड़ रहा है । भारतीय योद्धा रानी के जीवन पर बन रही फ़िल्म मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ़ झांसी एक हिंदु समूह के विरोध का सामना कर रही है । राजस्थान के एक हिंदु समूह 'सर्व ब्राह्मण महासभा' ने कंगना रानौत की रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित बायोपिक फ़िल्म मणिकर्णिका पर आपत्ती जताई है । समूह के मुताबिक ये फ़िल्म रानी लक्ष्मीबाई और एक ब्रिटिश व्यक्ति के बीच में लव अफ़ेयर को दर्शा कर ऐतिहासिक तथ्यों के साथ छेड़छाड़ कर रही है, जो कि किसी भी सूरत में मान्य नहीं होगा ।

Release-of-Kangana-Ranaut%u2019s-Manikarnika-postponed-indefinitely

कंगना रानौत की मणिकर्णिका पर मंडराए संकट के बादल

हालांकि इस पूरे मसले पर निर्माताओं ने चुप्पी बनाए हुई है लेकिन इस प्रोजेक्ट से जुड़े करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि, ''यह सब बकवास है । फ़िल्म में रानी लक्ष्मीबाई और किसी भी ब्रिटिश व्यक्ति के बीच कोई लव अफ़ेयर नहीं दिखाया गया है । ये सब आरोप बेबुनियाद है जैसे पद्मावत के समय कहा गया था कि फ़िल्म में अलाउद्दीन खिलजी बने रणवीर सिंह और रानी पद्मावती बनी दीपिका पादुकोण के बीच लव सॉंग दिखाया गया है, लेकिन असल में ऐसा कुछ भी नहीं था । करणी सेना द्दारा पद्मावत का विरोध करने के बाद अब ये उग्र हिंदु समूह हमारी फ़िल्म को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है ।''

यह भी पढ़ें : पद्मावत के बाद अब कंगना रानौत की मणिकर्णिका आई निशाने पर

सूत्र ने खुलासा किया है कि मणिकर्णिका अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई है । ''ऐसा इस विरोध के कारण नहीं किया गया है । लेकिन इसलिए, कि अभी हम तैयार नहीं है । मुझे नहीं लगता कि इस साल हम तैयार हो पाएंगे ।''