बॉलीवुड के पावर कहे जाने वाले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही शाहरुख खान और सलमान खान के पड़ोसी बनने जा रहे हैं । हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने करोड़ो रुपये का अपने सपनों का घर खरीदा है । बताया जा रहा है कि, रणवीर सिंह ने मुंबई के बांद्रा इलाके में 119 करोड़ रुपये का आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है । अपने इस लग्जरी सी फ़ेसिंग अपार्टमेंट के लिए रणवीर सिंह ने 7.13 करोड़ रुपये की स्टाम्प ड्यूटी का भुगतान किया है ।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का बेशकीमती घर
रणवीर और दीपिका का यह नया घर अभी अंडर कंस्ट्रक्शन है । यह सुपर प्रीमियम रेजिडेंशियल टावर Sagar Resham on Bandstand की 16वीं, 17वीं, 18वीं और 19वीं मंजिल पर स्थित है । इस आलिशान अपार्टमेंट के साथ उन्हें 19 पार्किंग स्लॉट मिले हैं । यह एक सीफ़ेसिंग अपार्टमेंट है जिसका कुल कारपेट एरिया 11,268 वर्ग फीट है । इसके साथ ही 1,300 वर्ग फ़ुट का एक्सक्लूसिव टेरेस भी मिला है ।
मन्नत और गैलेक्सी के बीच में है घर
दिलचस्प बात ये है कि, रणवीर का ये आलीशान घर शाहरुख खान के मन्नत और सलमान खान के गैलेक्सी के बीच में है । रणवीर और दीपिका के इस नए लग्जरी घर के एक तरफ़ शाहरुख खान का बंगला मन्नत है और दूसरी तरफ़ सलमान खान का घर गैलेक्सी अपार्टमेंट है जिसमें सलमान अपने परिवार के साथ रहते हैं । सलमान खान का घर थ्री-स्टोरी है
वर्क फ़्रंट की बात करें तो, पिछली बार जयेशभाई जोरदार में नजर आए रणवीर जल्द ही रोहित शेट्टी की कॉमेडी ड्रामा सर्कस में लीड रोल में नजर आएंगे । इसके अलावा वह आलिया भट्ट के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी लीड रोल में नजर आएंगे ।
















