पहले कहा जा रहा था कि रणवीर सिंह बड़े पर्दे पर भारत के पहले सुपरहीरो, शक्तिमान के किरदार में नजर आने वाले हैं । फिर इसके बाद कहा जाने लगा कि रणवीर सिंह बतौर एक्टर नहीं बल्कि प्रोड्यूसर शक्तिमान प्रोजेक्ट से जुड़ रहे हैं और इसके लिए उन्होंने ऑफिशियल राइट्स भी खरीद लिए हैं । लेकिन अब इन सभी खबरों पर विराम लग गया है क्योंकि रणवीर सिंह की टीम की तरफ़ से एक बयान जारी हुआ है जिसमें साफ़-साफ़ क्लियर किया गया है कि वह किसी भी रूप में शक्तिमान प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं है ।

शक्तिमान नहीं बन रहे रणवीर सिंह
रणवीर सिंह की टीम ने शक्तिमान से जुड़ी सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा कि, “रणवीर सिंह के एक नए सुपरहीरो (शक्तिमान) प्रोजेक्ट के राइट्स हासिल करने की खबर में कोई सच्चाई नहीं है । अभी वह आदित्य धर की अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं और उसके बाद वह डॉन 3 पर भी काम शुरू करेंगे ।”
बता दें कि पिछले एक साल से शक्तिमान को लेकर विवाद चल रहा है। बीते साल मुकेश खन्ना ने एक पॉडकास्ट में खुलासा किया था कि रणवीर शक्तिमान बनना चाहते हैं। राइट्स के लिए एक्टर उनसे मिलने के लिए तीन घंटे तक इंतजार किया था। हालांकि, रणवीर से मिलने के बाद मुकेश उन्हें राइट्स देने से मना कर दिया क्योंकि उन्हें उनके चेहरे में मासूमियत नहीं दिखी ।
90 के दशक में सुपरहीरो शो शक्तिमान घर-घर फेमस था । यह शो टीवी पर 1997- 2005 तक चला। इस शो में शक्तिमान के रोल के लिए एक्टर मुकेश खन्ना को खूब पॉपुलैरिटी मिली ।
रणवीर सिंह इन दिनों आदित्य धर की आगामी एक्शन थ्रिलर फ़िल्म धुरंधर की शूटिंग कर रहे हैं, और इसके बाद वह डॉन 3 में बिजी हो जाएँगे । रणवीर सिंह पिछली बार को अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और टाइगर श्रॉफ के साथ सिंघम अगेन में अपने सिम्बा अवतार में नजर आए थे ।
















