यशराज फिल्म्स की रानी मुखर्जी मर्दानी हिंदी सिनेमा की सबसे सफल महिला-प्रधान फ्रेंचाइजी है, और इस लोकप्रिय पुलिस फ्रेंचाइजी की 10वीं वर्षगांठ पर, कंपनी ने इसके अगले चैप्टर की झलक पेश की है।

यशराज फिल्म्स ने कंफ़र्म की मर्दानी 3 ; रानी मुखर्जी फ़िर बनेंगी निडर-साहसी पुलिस ऑफ़िसर ‘शिवानी शिवाजी रॉय’

रानी मुखर्जी की मर्दानी 3

मर्दानी का पहला भाग 2014 में रिलीज़ हुआ था, और 2019 में इसका सीक्वल भी आया। दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रहीं और इनका एक बड़ा फैन बेस है ।

रानी मुखर्जी ने इस फ्रेंचाइजी में शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका निभाई है, जो एक निडर और साहसी पुलिस अधिकारी हैं, जो हमेशा सही के लिए खड़ी होती हैं और बहुत साहस के साथ न्याय दिलाती हैं।

मर्दानी लिंग मान्यताओं को तोड़ते हुए दिखाती है कि एक महिला पुरुष-प्रधान पेशे में सबसे आगे रहकर कैसे नेतृत्व कर सकती है और चाहे हालात कितने भी कठिन क्यों न हों, जरूरतमंदों की रक्षा के लिए वह आगे आती है।

View this post on Instagram

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)