गंगुबाई काठियावाड़ी के बाद संजय लीला भंसाली ने अपनी अगली फ़िल्म, लव एंड वॉर ऑफ़िशियली अनाउंस कर दी है । इस फ़िल्म में एक बार फिर रणबीर कपूर अपनी डेब्यू फ़िल्म सावंरिया के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के साथ काम करने वाले हैं । रणबीर कपूर के अलावा इस फ़िल्म में आलिया भट्ट और विक्की कौशल भी लीड रोल में नज़र आने वाले हैं । और अब बॉलीवुड हंगामा को रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली की इस रियूनियन के बारें में अंदर की जानकारी मिली है ।

शर्तों के साथ हुई रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली की रियूनियन
फ़िल्म से जुड़े करीबी सूत्रों के मुताबिक, संजय लीला भंसाली, रणबीर के काम के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और उनका मानना है कि उन्होंने जिसे अपनी फ़िल्म से बॉलीवुड में लॉन्च किया है, वह एक अब एक बेहतरीन कलाकार है और इसका उसका श्रेय उन्हें जाता है । “भंसाली पिछले कुछ समय से रणबीर कपूर के साथ काम करना चाह रहे थे । उन्होंने उन्हें बैजू बावरा भी ऑफर की थी, लेकिन रणबीर एक पीरियड म्यूजिकल ड्रामा को करने के मूड में नहीं थे । लेकिन जब भंसाली लव एंड वॉर को लेकर रणबीर के पास गए, तो रणबीर को इसकी स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई और फिर उन्होंने अपनी पत्नी, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ इस फ़िल्म को करने की हामी भर ली ।” एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया।
जहां ज्यादातर कलाकार संजय लीला भंसाली के साथ काम करने के लिए उत्सुक रहते हैं, वहीं रणबीर ने भंसाली के साथ फिर से काम करने के लिए कुछ शर्तों को रखा है । सूत्र ने हमें आगे बताया, “सांवरिया के सेट पर रणबीर एक नए कलाकार के रूप में थे लेकिन अब, वह एक सुपरस्टार हैं । उन्होंने सिविल शूटिंग एनवायरनमेंट सुनिश्चित करने के लिए एक कॉंट्रैक्ट बनाया है जिसमें उन्होंने अपने काम करने के सभी नियम और शर्तें रखी हैं । कांट्रैक्ट के नियम और शर्तें बहुत यूनिक हैं । रणबीर ने संजय लीला भंसाली से शूटिंग की समयसीमा का पालन करने के लिए कहा है । निर्माता ने नवंबर में फिल्म को फ्लोर पर लाने और जुलाई 2025 तक इसे पूरा करने का वादा किया है । रणबीर के पास अगस्त 2025 तक अन्य कमिटमेंट्स हैं, इसलिए उन्होंने भंसाली से समय पर फिल्म की शूटिंग पूरी करने का अनुरोध किया है । दूसरी शर्त यह है कि काम के घंटे निश्चित हों । सांवरिया के दौरान, आरके को अनियमित काम के समय का सामना करना पड़ा था, और वह नहीं चाहते कि यह एपिसोड 2024 में दोबारा दोहराया जाए। .आखिरी शर्त, सेट पर सभी विभागों में उचित अनुशासन सुनिश्चित करना है ।”
सूत्र के मुताबिक, आलिया भट्ट ने भी पति रणबीर और मेंटर संजय लीला भंसाली के बीच मुद्दों को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई । “वह उन्हें एक साथ ले आई और दोनों परिपक्व व्यक्तियों से मीटिंग सभी नियम और शर्तें सामने रखने के लिए कहा ।”
लव एंड वॉर की शूटिंग नवंबर 2024 में शुरू होगी और क्रिसमस 2025 के दौरान रिलीज़ होगी ।
















