एनिमल के बाद अब रणबीर कपूर किस फ़िल्म में नजर आने वाले हैं ? हर कोई ये जानने के लिए उत्सुक है । इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो लीक हुआ जिसमें वेक अप सिड जोडी रणबीर कपूर और कोंकणा सेन शर्मा एक साथ नजर आए । इसी के बाद से कयास लगाए जाने लगे कि रणबीर जल्द ही अपनी साल 2009 में रिलीज हुई फ़िल्म वेक अप सिड के सीक्वल, वेक अप सिड 2 में नजर आने वाले हैं । लेकिन अब उस वीडियो की सच्चाई सामने आ गई है ।

रणबीर कपूर और कोंकणा सेन शर्मा नहीं कर रहे वेक अप सिड 2 ; ये है वायरल हुए लीक वीडियो की सच्चाई

रणबीर कपूर नहीं कर रहे वेक अप सिड का कोई सीक्वल

रणबीर और कोंकणा दरअसल, एक विज्ञापन शूट के लिए एक साथ आए और उसी के वीडियो शूट की फ़ुटेज सोशल मीडिया पर लीक हुई । सावंरिया से अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत करने वाले रणबीर के लिए वेक अप सिड टर्निंग प्वाइंट साबित हुई थी । फ़िल्म को लोगों ने काफ़ी पसंद किया था साथ हि बॉक्स ऑफ़िस पर भी यह फ़िल्म अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब हो पाई । फिल्म में रणबीर और कोंकणा सेन की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री की भी लोगों ने खूब तारीफ की थी । वेक अप सिड को रणबीर के शुरुआती करियर की सबसे अहम फिल्मों में भी इसे गिना जाता है ।

रणबीर के वर्क फ़्रंट की बात करें तो, एनिमल जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्म देने के बाद वह अब इसके सीक्वल एनिमल पार्क में लीड रोल में नजर आएंगे । इसके अलावा रणबीर ने अपनी अपकमिंग फ़िल्मों को लेकर कोई अनाउंसमेंट नहीं किया है ।