Ranbir-Kapoor-does-a-Salman-Khan-goes-shirtless-for-shoot-with-Katrina-Kaif-for-Jagga-Jasoos

रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ़ अभिनीत फ़िल्म जग्गा जासूस, जिसे अनुराग बसु ने निर्देशित किया है, की जैसे-जैसे तस्वीरें सामने आ रही हैं, वैसे-वैसे ये फ़िल्म इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रही है । हालांकि फ़िल्म रिलीज होने में अभी काफ़ी वक्त है, लेकिन हमने सुना है कि फ़िल्म के दोनों लीड किरदारों, रणबीर-कैटरीना ने फ़िल्म के प्रमोशन के लिए कुछ हफ़्ते पहले एक खास फ़ोटोशूट करवाया है ।

जग्गा जासूस के लिए कराए गए रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ़ का ये फ़ोटोशूट वैसे तो फ़िल्म के प्रमोशन में इस्तेमाल होगा, लेकिन इसमे कुछ ऐसा है जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है । यदि खबरों की मानें तो, रणबीर ने कैटरीना के साथ जो फ़ोटोशूट कराया है उसमें वह शर्टलैस हुए हैं, बिल्कुल सलमान खान की तरह, और कैटरीना उन्हें कवर करने की कोशिश कर रही हैं । फ़िल्म के करीबी सूत्रों के मुताबिक, हालांकि ये फ़ोटोशूट अभी कहीं भी इस्तेमाल नहीं किया गया है । लेकिन कैटरीना का रणबीर के नंगे बदन को यूं ढंकने की कोशिश करना, वाकई बहुत आकर्षक लग रहा है ।

फ़िल्म की बात करें तो, वॉल्ट डिजनी पिक्चर्स और पिक्चर शुरु प्रोडक्शसं, रणबीर कपूर और अनुरग बसु के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी फ़िल्म जग्गा जासूस में रणबीर कपूर, गोविंदा और कैटरीना कैफ मुख्य किरदार में नजर आएंगे । यह फ़िल्म 7 अप्रैल 2017 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।