नितेश तिवारी की एपिक ड्रामा फ़िल्म रामायण की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है । इस फ़िल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नज़र आने वाले हैं । और अब इस फ़िल्म को लेकर लेट्स अपडेट ये है कि, मेकर्स इस फ़िल्म को सबसे ग्रैंड फ़िल्म बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं । सुनने में आया है कि, पौराणिक दुनिया को दिखाने के लिए बेहतरीन से बेहतरीन विज़ुअल इफ़ैक्ट्स का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि दर्शक को अच्छा फ़ील मिले ।

रणबीर कपूर और साईं पल्लवी स्टारर रामायण के लिए फ़िल्मसिटी में बनाए 12 ग्रैंड सेट ; अयोध्या और मिथिला को किया रिक्रिएट

रणबीर कपूर की रामायण

रामायण की पौराणिक दुनिया को शानदार से शानदार दिखाने के लिए मुंबई की फ़िल्म सिटी में बहुत ग्रैंड सेट बनाया जा रहा है । मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक़, फ़िल्म सिटी में रामायण के लिए बारह बड़े सेट बनाए जा रहे हैं । भगवान राम और माता सीता की नगरी अयोध्या और मिथिला को रिक्रिएट करते हुए भव्य सेट बनाए जा रहे हैं । ये विशाल सेट अगस्त के मध्य तक बनकर तैयार हो जाएँगे ।

सेट बनने के  बाद रणबीर कपूर के साथ फ़िल्म की लीड एक्ट्रेस साईं पल्लवी भी सीता बनकर शूटिंग में शामिल होंगी । बता दें कि नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर और साईं पल्लवी के अलावा अरुण गोविल राजा दशरथ और केजीएफ़ स्टार यश रावण के किरदार में नज़र आने वाले हैं ।

यह मेगाबजट प्रोजेक्ट दो पार्ट्स में बनने वाला है । पहले पार्ट में जहां भगवान राम के युवा वर्षों को दिखाया जाएगा वहीं दूसरे पार्ट में रावण भी शामिल हो जाएँगे । मेकर्स ने दूसरे पार्ट के अहम हिस्से को पहले पार्ट के साथ ही शूट करने का प्लान बनाया है ।