Rakesh Roshan

हाल ही नें, जब फ़िल्म मेकर राकेश रोशन ने बयान दिया था कि एक अभिनेत्री द्दारा संबंधों को लेकर लगाए गए इल्जामों के बारें में उनके बेटे द्दारा किए गए रहस्योद्द्घाटन से पब्लिक हैरान रह जाएगी, तब कंगना रानौत, जो हर विषय पर चाहे हो व्यक्तिगत हो या प्रोफ़ेशनल अपने विचार व्यक्त करने के लिए जानी जाती हैं, ने हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि एक पिता को अपने बेटे के लिए बोलने की क्या जरूरत है ।

एक समारोह में कंगना रानौत ने कहा था कि, आखिर क्यों भारतीय पुरुष अपने लिए खड़े नहीं हो पाते ? वह 43 साल व्यस्क हैं। आखिर क्यों उनके पिता को उनका बचाव करना पड़ रहा है ? कितने समय तक उन्हें अपने पिता के बड़े नाम के पीछे छिपे रहने की जरूरत पड़ेगी? वह एक व्यस्क हैं और खुद से जुड़े विवादों को सुलझा सकते हैं। आखिर क्यों हमेशा पिताओं को अपने बेटों की सुरक्षा करने की जरूरत पड़ती है ?

इस पर राकेश रोशन ने कहा कि, वह सही समय आने पर कंगना और ऋतिक रोशन के बीच हुए विवाद के बारे में टिप्पणी करेंगे ।

और अब पहली बार राकेश रोशन ने कंगना के जवाब पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की । एक लंबी खामोशी के बाद अब उन्होंने कंगना की बात का जवाब दिया है। राकेश रोशन ने कहा कि, वह ह्रितिक की ज़िंदगी का एक बेहद ज़रूरी और ऐक्टिव पार्ट हैं। उन्होंने कंगना के बयान का हवाला देते हुए कहा कि मां-बाप के लिए बच्चे हमेशा बच्चे ही रहते हैं। वे चाहे 43 साल के हों या फिर 83 साल के। मां-बाप ज़िंदगी भर अपने बच्चों का ख्याल रखते हैं। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि बच्चे कितने बड़े हैं। अपने इस बयान से राकेश रोशन ने यह साफ कर दिया है कि वह हर हाल में अपने बेटे के साथ खड़े हैं।