दर्शकों को नई और विविधतापूर्ण फिल्में देने की अपनी परंपरा को कायम रखते हुए, टिप्स फिल्म्स और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स ने फ़ाइनली राजकुमार राव के साथ अपनी मनोरंजक फ़िल्म के टाइटल को अनाउंस कर दिया है । राजकुमार राव की नई फ़िल्म का नाम है- मालिक । कुमार तौरानी और जय शेवकर्माणी की फ़िल्म मालिक में राजकुमार राव पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में नज़र आएंगे ।

भक्षक डायरेक्टर पुलकित की एक्शन थ्रिलर मालिक में पहली बार गैंगस्टर बने राजकुमार राव ; पोस्टर के साथ दिखाया अपना इंटेंस लुक

राजकुमार राव की नई फ़िल्म मालिक

राजकुमार राव ने अपने जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर मालिक से अपने लुक को रिवील करते हुए लिखा- “मालिक की दुनिया में आपका स्वागत है । शूटिंग शुरू हो चुकी है, जल्दी ही मुलाक़ात होगी!” यह पहली बार होगा जब राजकुमार राव किसी एक्शन/थ्रिलर में गैंगस्टर की भूमिका निभाते नज़र आएंगे ।

पुलकित थ्रिलर और ड्रामा के लिए जाने जाते हैं । इस दिलचस्प कहानी के लिए वे निर्देशक की कुर्सी संभालेंगे । फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है, जिसमें भारत के विभिन्न स्थानों पर शूट किया जा रहा है ।

मालिक का निर्माण कुमार तौरानी द्वारा टिप्स फिल्म्स बैनर और जय शेवकर्माणी की नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स के तहत किया जा रहा है ।