अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2- द रूल अपनी बंपर कमाई से हर दिन रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है । फ़िल्म सक्सेसफुली दो हफ़्ते पूरे कर चुकी है और अब तीसरे हफ़्ते भी बॉक्स ऑफिस पर राज करने के लिए पूरी तरह से तैयार है । जहां पुष्पा 2- द रूल ने अपने पहले हफ़्ते 433.50 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की वहीं दूसरे हफ़्ते 199 करोड़ रुपए की कमाई हुई, जो एक बहुत बड़ा रिकॉर्ड है । इस तरह फ़िल्म अब तक कुल 645 करोड़ का लाइफ़टाइम कलेक्शन कर चुकी है ।

पुष्पा 2- द रूल की बंपर कमाई
अब, तीसरे हफ़्ते की शुरुआत भी धमाकेदार रही है, एक और दिन डबल डिजिट में फ़िल्म ने कमाई की है । शुक्रवार को पुष्पा 2 ने 12.50 करोड़ रुपये कमाए । तीसरे हफ़्ते की शुरुआत में फ़िल्म के लिए 10 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई शानदार होती, लेकिन यहाँ संख्याएँ उससे थोड़ी ज़्यादा हैं।
हिंदी सर्किट में इस फिल्म के लिए इस हफ़्ते कोई बड़ी फ़िल्म से मुक़ाबला नहीं है । और वैसे भी यह फिल्म यहीं सबसे ज्यादा कारोबार कर रही है। यह फिल्म तीसरे वीकेंड में 700 करोड़ रुपये के करीब पहुंच जाएगी ।
सुकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में जमकर नोट छाप रही है लेकिन दिलचस्प बात ये है की, साउथ से ज्यादा इस फ़िल्म ने हिंदी बेल्ट में ताबड़तोड़ कमाई की है । 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई पुष्पा 2 मात्र 16 दिन के अंदर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है ।
इसके अलावा इस हफ़्ते रिलीज़ हुई नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर स्टारर वनवास की शुरुआत बहुत ही खराब रही है । फ़िल्म ने अपनी रिलीज़ के पहले दिन 73 लाख रू की कमाई की है ।
वहीं एनिमेशन फिल्म मुफासा: द लायन किंग ने ओपनिंग डे पर भारत में 10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है । इसमें से अग्रेंजी वर्जन में 4 करोड़ रुपये, हिंदी में 3 करोड़ रुपये, तेलुगू में 2 करोड़ रुपये और तमिल में 1 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है ।
















