लाल सिंह चड्ढा के बाद अब आमिर ख़ान ने एक्टिंग से भले ही ब्रेक ले लिया है लेकिन फ़िल्ममेकिंग से नहीं । प्रोड्यूसर के तौर पर आमिर ख़ान स्पैनिश फ़िल्म Campeones का हिंदी रीमेक है- चैंपियंस की तैयारी में जुट गए है । और अब आमिर ख़ान की  चैंपियंस के साथ दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की ज़िंदगी पारा आधारित डॉक्यूमेंट्री सचिन - ए बिलियन ड्रीम्स के प्रोड्यूसर रवि भागचंदका भी जुड़ गए हैं । रवि भागचंदका अब आमिर खान और सोनी पिक्चर्स के साथ मिलकर एक स्पोर्ट्स ड्रामा चैंपियंस को बनाएँगे ।

आमिर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा चैंपियंस से जुड़े सचिन - ए बिलियन ड्रीम्स के प्रोड्यूसर रवि भागचंदका ; सही समय आने पर होगा फ़ाइनल स्टार कास्ट का एलान

आमिर ख़ान की चैंपियंस से जुड़े रवि भागचंदका

आमिर के ड्रीम प्रोजेक्ट चैंपियंस के बारें में और जानकारी शेयर करते हुए रवि भागचंदका ने कहा, “चैंपियंस सिर्फ़ स्पोर्ट्स फ़िल्म नहीं है । बल्कि यह खेल की पृष्ठभूमि पर बनी ह्यूमन इंट्रेस्ट की कहानी है ।  यह फिल्म 2018 की स्पेनिश फिल्म Campeones (अंग्रेजी शीर्षक: चैंपियंस) की आधिकारिक रीमेक है । हमने बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में फिल्म देखी और हमने जो देखा वह हमें बहुत पसंद आया । यह अलग-अलग विकलांगों की व्यक्तिगत चुनौतियों और वे अपना जीवन कैसे जी रहे हैं, के बारे में है । फिल्म में बहुत सारे दिल को छू लेने वाले और हास्यप्रद क्षण भी हैं और यही बात हमें फ़िल्म की सबसे ज्यादा पसंद आई ।” इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि वे फिल्म की फ़ाइनल स्टार कास्ट का अनाउंसमेंट सही समय आने पर करेंगे ।   

चैंपियंस के बारें में कुछ दिन पारा बॉलीवुड हंगामा ने एक्सक्लूसिवली बताया था कि, आरएस प्रसन्ना निर्देशित स्पोर्ट्स ड्रामा चैंपियंस में स्पोर्ट्स कोच बनने के लिए आमिर ने सलमान ख़ान को अप्रोच किया है । इस बारें में विश्वस्त सूत्र ने हमें बताया, “सलमान को भी फ़िल्म का सबजेक्ट काफ़ी पसंद आया है और वह अब फ़िल्म से जुड़े कई पहलुओं पर फैसला करने के लिए आमिर के साथ डिसक्शन कर रहे हैं, मसलन- शूटिंग शेड्यूल से लेकर लोकेशन और अन्य पहलुओं तक इत्यादि । सलमान और आमिर दोनों जून 2023 से फ़िल्म की शूटिंग शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं ।”