बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी प्रियंका चोपड़ा फ़िल्म प्रोडक्शन में भी अपना नाम कमा रही है । प्रियंका के प्रोडक्शन हाउस पर्पल पेबल पिक्चर्स की सिक्किमी फिल्म पहूना का टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में चयन हो गया है और इससे वह काफी खुश हैं । कांस फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका चोपडा और डॉ. मधू चोपडा द्दारा प्रोड्यूस उनकी फिल्म पहूना के फ़र्स्ट लुक का अनावरण होने के बाद अब 7 सितंबर से शुरू होने वाले टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में पाखी टायरवाला द्दारा निर्देशित इस फिल्म को स्क्रिनिंग के लिए आमंत्रण मिला हैं ।

अंतर्राष्ट्रीय आइकन प्रियंका चोपडा ने अपनी माँ डॉ. मधु चोपडा के साथ मिलकर क्षेत्रीय सिनेमा में अपनी प्रोडक्शन हाऊस पर्पल पेबल पिक्चर्स के साथ कदम रखा । और कम समय में ही, बेहतर फिल्म निर्माण से उन्हें सफलता मिली । पर्पल पेबल पिक्चर्स की पहली मराठी फिल्म वेटिंलेटर पर तीन राष्ट्रीय पुरस्कारों के साथ ही, कई पुरस्कारों की बरसात हुई । अब माँ-बेटी की यह निर्माता जोडी देश के उत्तर पूर्व इलाके के फिल्म जगत में एक नया इतिहास कायम करने जा रहीं हैं । यह फिल्म से सिक्किमी फिल्म उद्योग की भी शुरूआत होगी ।

फिल्म पहूना- दि लिटील विजीटर्स यह तीन साहसी बच्चों की कहानी हैं । माओवादियों के आंदोलन से बचकर नेपाल से सिक्किम जाते वक्त अपने माँ-बाप से बिछडे इन बच्चों की यह कहानी हैं ।

TIFF की इस खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका चोपडा ने कहा, 'मैं, मेरी माँ डॉ. मधु चोपडा और पर्पल पेबल पिक्चर्स हम सभी के लिए यह एक गर्व की बात हैं । हमारी यह केवल पांचवी फिल्म हैं । और टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में स्क्रिनिंग करने के लिए इस फिल्म का चयन होना निश्चित ही हमारे लिए सम्मान की बात हैं । एक निर्माता के रूप में मेरा हमेशा यही लक्ष्य होगा, की बेहतरीन काहनियों को और नई प्रतिभाओं को मैं एक मंच दे सकूँ । हमारी प्रतिभाशाली निर्देशक पाखी टायरवाला, और ‘पहुना-दि लिटिल विजिटर्स’ से यह दोनों उद्देश्य सफल हुए हैं । और अब पूरी दूनिया को इस फिल्म फेस्टिवल के जरीयें सिक्किमी में रहीं तीन आम बच्चों की असाधारण परिस्थितीयों में घटीं यह साहसी कहानी बताने के लिए हम तैय्यार हैं ।'

डॉ. मधु चोपडा कहती हैं, “पहूना बनाना एक अद्भुत अनुभव रहा हैं । यहाँ के कलाकारों, तकनिशियनों और सिक्किमी सरकार के साथ मिलकर यह कहानी बताना एक खास सफर रहा हैं । हम इस फिल्म को

TIFF में ले जाते हुए खुद को काफी गौरान्वित महसूस करतें हैं । हम उम्मीद करतें हैं की, यह फिल्म क्षेत्रीय फिल्म निर्माण उद्योग को बढावा देंगीं ।'

प्रियंका चोपडा और डॉ. मधु चोपडा द्दारा निर्मित पर्पल पेबल पिक्चर्स की पहुना – दि लिटिल विजिटर्स, पाखी टायरवाला ने लिखी और निर्देशित की हैं ।