Priyanka-Chopra-7

जैसा की हम सभी जानते हैं कि दीपिका पादुकोण ने अपनी पहली हॉलीवुड फ़िल्म 'xXx: रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज' का भारत में बड़े स्तर पर प्रीमियर किया । इतना ही नहीं दीपिका अपनी फ़िल्म के लीड एक्टर विन डीजल को दो दिन के लिए भारत भी लेकर आईं जो उनके प्रशंसकों के लिए एक गिफ़्ट थी । विन डीजल का भारतवासियों ने तहे दिल से स्वागत किया ।

बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, जो अब एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं, हॉलीवुड फ़िल्म 'बेवॉच' से अपना हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं जिसमें वह ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन के साथ नजर आएंगी । सुनने में आ रहा है कि प्रियंका का अपनी पहली हॉलीवुड फ़िल्म के लिए एक बड़ी योजना है । फ़िल्म के प्रमोशनल टूर मार्केटिंग स्ट्रेटजी पर अभी तक काम जारी है लेकिन प्रियंका ने हाल ही में ये साफ़ कर दिया है कि वह जल्द ही अपनी फ़िल्म की स्टारकास्ट को भारत लेकर आएंगी ।

एक अखबार को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि वह ड्वेन जॉनसन को अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए भारत बुलाने वाली हैं । प्रियंका ने बताया कि हम इस फिल्म का बहुत बड़े स्तर पर काफी सारे देशों में जाकर प्रमोशन कर रहे हैं और वो सब जानते हैं कि भारत मेरे लिए क्या मायने रखता है । प्रियंका ने बताया कि इस फिल्म के लिए प्रमोशन वो आने वाले महीनों में शुरू कर देंगी ।

अपनी योजना और वो उन्हें कहां लेकर जाएंगी, इस बारें में बात करते हुए प्रियंका ने बताया कि उन्होंने उन लोगों को भारत के बारें में बहुत कुछ बताया है इसलिए वो सभी भारत को लेकर बहुत जिज्ञासु हैं । प्रियंका के कुछ दोस्त अगले साल भारत दौरे पर आएंगे और प्रियंका ही उनकी ट्रिप को तय करेंगी क्योंकि वो उनकी राजदूत हैं । प्रियंका ने कहा कि वह उन्हें केवल मुंबई ही नहीं घुमाना चाहती । प्रियंका ने आगे कहा कि उन्होंने हमेशा से ही उन लोगों से कहा है कि भारत एक अनुभव है और हर किसी को भारत को जानने के लिए कम से कम एक महीने का समय लेकर आना चाहिए । क्योंकि भारत में हर राज्य के साथ भाषा, रंग और पहनावा बदल जाते हैं इसलिए वह उन्हें उत्तर से दक्षिण सभी जगह घुमाना चाहती हैं । इसलिए वे सभी भारत को जानने के लिए काफ़ी उत्सुक हैं और जल्द से जल्द भारत आना चाहते हैं लेकिन उनमे से ज्यादातर ये

चाहते हैं कि जब प्रियंका भारत में मौजूद हो तभी वे भारत दौरा करें । प्रियंका उन्हें भारत की स्प्रिट का अनुभव कराना चाहती हैं न कि सिर्फ़ खाने और लोकेशन का । भारत की स्प्रिट देखने के लिए ही ज्यादातर पर्यटक भारत आते हैं । प्रियंका चाहती हैं कि बेवॉच कास्ट भारत आकर लोगों से मिलें और देखें कि भारत के लोग कैसे फ़ंक्शन करते हैं और कितने लयबद्ध तरीके से हर कार्यक्रम को मनाते हैं ।

जब प्रियंका से पूछा गया कि ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रोन में से किसने बेवॉच में सबसे अच्छी स्लोमोशन रनिंग की है तो प्रियंका ने इस पर बड़ा ही मजेदार सा जवाब दिया । प्रियंका ने कहा कि वह दोनों में से किसी एक को नहीं चुन सकती क्योंकि दोनों ने ही अलग-अलग स्तर पर बहुत ही अच्छा काम किया है । वह जब उनके साथ सेट पर थी, उन दिनों को याद करते हुए प्रियंका ने कहा कि, उन्होंने उनसे कहा था कि स्लोमोशन रनिंग और वॉकिंग दो चीजें उन्होंने जीने के लिए की थी । यह उनका काम है, इसलिए उन्हें देखने की जरूरत है ।

निर्देशक सेठ गॉर्डन द्वारा निर्देशित हॉलीवुड फ़िल्म बेवॉच सि्ल्वर स्क्रीन पर 26 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।