भूत बंगला के बाद अब अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन ने फाइनली फैंस को एक और बड़ा सरप्राइज दे दिया है । अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने परेश रावल के साथ हेरा फेरी 3 का ऑफिशियली ऐलान कर दिया है । हेरा फेरी के सीक्वल का फैंस को सालों से इंतज़ार था और फाइनली उनका इंतज़ार ख़त्म हो गया है । 30 जनवरी 2025 को अपने जन्मदिन के मौके पर प्रियदर्शन ने हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ काम करने की जानकारी दी ।

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ बनेगी हेरा फेरी 3
डायरेक्टर प्रियदर्शन के 68वें जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने उन्हें बर्थडे विश करते हुए लिखा,
“हैप्पी बर्थडे सर! इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है कि हम एक भूतिया सेट पर दिन बिताएं, जहां असली और नकली भूत दोनों हों? आपका धन्यवाद कि आप मेरे मेंटर हैं और एकमात्र शख्स हैं जो अफरा-तफरी को मास्टरपीस बना सकते हैं. आपका दिन कम रीटेक्स से भरा हो. आपको शानदार साल की शुभकामनाएं!”

इसके जवाब में प्रियदर्शन ने लिखा, “आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद अक्षय कुमार । मैं आपको एक तोहफा देना चाहता हूं । मैं हेरा फेरी 3 करने के लिए तैयार हूं, क्या आप तैयार हैं अक्षय, सुनील शेट्टी और परेश रावल?”

फिर अक्षय ने ख़ुशी जताते हुए लिखा, “सर! आपका जन्मदिन और मुझे मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा तोहफा मिला । चलो करते हैं फिर थोड़ी हेरा फेरी 3 ।”
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन दोनों ने अपने पोस्ट में एक्टर सुनील शेट्टी और परेश रावल को टैग किया है । इसका साफ मतलब यही है कि अक्षय, सुनील और परेश की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर नजर आएगी । हेरा फेरी और फिर हेरा फेरी की जबरदस्त सफलता के बाद फिल्म प्रेमी इस लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और फाइनली उनका इंतज़ार ख़त्म हो रहा है ।
















