प्रभास और सैफ अली खान द्वारा अभिनीत एपिक ड्रामा आदिपुरुष 11 अगस्त 2022 को रिलीज होगी । ओम राउत द्दारा निर्देशित यह बहुभाषी फ़िल्म 3डी है । टी-सीरिज के बैनर तले बन रही प्रभास और सैफ अली खान की फ़िल्म आदिपुरुष की कहानी बुराई पर अच्छाई की जीत के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी । फिल्म को टी-सीरीज के कृष्ण कुमार और ओम राउत, रेट्रोफिल्स के प्रसाद सुतार और राजेश नायर प्रोड्यूस कर रहे हैं । यह फिल्म वर्तमान में प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और जनवरी 2021 में इसकी शूटिंग शुरू की जाएगी ।

प्रभास और सैफ अली खान की 3डी एपिक ड्रामा आदिपुरुष 11 अगस्त 2022 को होगी रिलीज, मेकर्स ने रिलीज को लेकर बनाई ये स्ट्रेटजी

आदिपुरुष में प्रभास और सैफ अली खान का मुकाबला

आदिपुरुष साल 2022 में इंडिपेंडेंस डे वीक पर सोमवार को आ रही है, जो बॉक्स ऑफिस पर 5 दिनों का एक्सटेंडेड ओपनिंग वीकेंड रहेगा । इससे ज्यादा से ज्यादा दर्शक सिनेमाघरों तक पहुंच पाएंगे । जहां प्रभास इसमें अच्छाई के प्रतीक के रूप में नजर आएंगे वहीं सैफ़ बुराई के प्रतीक के रूप में दिखाई देंगे । सैफ़ लंकेश का किरदार निभाएंगे जो काफ़ी खतरनाक, घातक और क्रूर है और जिसका मुकाबला प्रभास से है ।

आदिपुरुष जो भारतीय महाकाव्य का एक ऑन-स्क्रीन रूपांतरण है, जो बुराई पर अच्छाई की विजय पर आधारित है । फिल्म को हिंदी के साथ ही तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।