इस साल भी कई सारे स्टार किड बॉलीवुड में लॉंच होने के लिए तैयार है । और उसी में से एक हैं बीते जमाने की दिग्गज अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी और उनके फ़िल्ममेकर पति प्रदीप शर्मा का बेटा प्रियांक शर्मा । पद्मिनी कोल्हापुरी के बेटे प्रियांक शर्मा एक कॉमेडी फ़िल्म से अपना डेब्यू करने जा रहे हैं जिसका नाम है, सब कुशल मंगल । इस फ़िल्म में अक्षय खन्ना अहम रोल में नजर आएंगे । अपने बेटे के बॉलीवुड डेब्यू पर पद्मिनी कोल्हापुरी ने खुशी जताई । कॉमेडी फ़िल्म सब कुशल मंगल को निर्माता नितिन मनमोहन की बेटी प्राची मनमोहन द्दारा प्रोड्यूस और नवोदित निर्देशक करण कश्यप द्दारा निर्देशित किया जाएगा ।

पद्मिनी कोल्हापुरी अपने बेटे प्रियांक के बॉलीवुड डेब्यू से बेहद खुश हैं
अपने बेटे के बॉलीवुड डेब्यू पर मम्मी पद्मिनी ने कहा कि प्रियांक पर अभिनय या फिल्म निर्माण को लेकर कोई प्रेशर नहीं था क्योंकि उन्हें घर पर हमेशा गैर फिल्मी माहौल मिला है । इसलिए फ़िल्मों में अभिनय करने की च्वाइस सिर्फ़ उनकी थी । पद्मिनी ने आगे बताया कि प्रियांक फ़िल्मों का बहुत शौकीन है इसलिए उन्होंने एक्टिंग में न्यूयॉर्क के द ली स्ट्रैसबर्ग इंस्टीट्यूट से अपना एक साल का अभिनय पाठ्यक्रम पूरा किया है ।
वहीं निर्माता प्राची ने कहा कि, उन्होंने प्रियांक के साथ पढ़ाई की है इसलिए वह उन्हें जानती थी । इसलिए उन्होंने प्रोफ़ेशनली प्रियांको अपनी फ़िल्म के लिए अप्रोच किया । प्राची ने अपनी फ़िल्म की स्क्रिप्ट न केवल प्रियांको बल्कि उनके माता-पिता को भी सुनाई । स्क्रिप्ट को सुनकर वे बहुत हंसे और उन्हें ये काफ़ी पसंद आई । प्रियांक ने 2, महीने पहले से ही फ़िल्म के लिए वर्क शॉप शुरू कर दी है । प्राची के अनुसार प्रियांक बहुत मेहनती है ।
यह भी पढ़ें : इस 'हसीना' को पहचानना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है !
सब कुशल मंगल की कहानी करण कश्यप द्दारा लिखी गई है । बता दें कि निर्देशक करण कश्यप इससे पहले रावण में मणि रत्नम, चक दे इंडिया में शिमित अमीन को सहयोग कर चुके हैं । यह फ़िल्म झारखंड में सेट की जाएगी और इसकी शूटिंग फरवरी के अंत में शुरू होगी ।
















