जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर के गाने 'नाटू नाटू' को हाल ही में ऑस्कर अवॉर्ड मिला । जूनियर एनटीआर को देश भर से खूब बधाई मिली । जूनियर एनटीआर अब अपनी फिल्म एनटीआर 30 (NTR 30) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं । इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर नजर आने वाली हैं । अब जूनियर एनटीआर की फिल्म एनटीआर 30 को लेकर नया अपडेट सामने आया है । दरअसल, जूनियर एनटीआर ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है ।

जूनियर एनटीआर ने शुरू की फिल्म एनटीआर 30 की शूटिंग ; स्वैग के साथ ली सेट पर एंट्री

जूनियर एनटीआर ने शुरू की शूटिंग

जूनियर एनटीआर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है । जूनियर एनटीआर के वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह चलते हुए नजर आ रहे हैं और फिर डायरेक्टर कोरताला शिवा से मिलते हैं । उनका ये वीडियो पीछे से शूट किया गया है । वीडियो के बैकग्राउंड में आवाज आती है, “आ रहा हूं मैं ।जूनियर एनटीआर ने अपने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, “कोरताला शिवा के साथ सेट पर आना शानदार है ।

कोरताला शिवा के डायरेक्शन में बनने वाली जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की फिल्म एनटीआर 30 में को लेकर कहा जा रहा है कि ये 5 अप्रैल, 2024 में रिलीज होगी । फिल्म एनटीआर 30 से जाह्नवी कपूर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने वाली हैं । वहींइंडस्ट्री जगत के टॉप तकनीशियन एक साथ आएंगे । यह फिल्म एनटीआर आर्ट्स के हरि कृष्ण के और युवसुधा आर्ट्स के सुधाकर मिकिलिनेनी द्वारा निर्मित है।