संजय लीला भंसाली की बहुप्रतिक्षित म्यूजिकल लव स्टोरी फ़िल्म बैजू बावरा शुरूआत से ही चर्चा में बनी हुई है । पिछले कुछ समय से बैजू बावरा की स्टार कास्ट को लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे थे । लेकिन फ़ाइनली अब बॉलीवुड हंगामा को बैजू बावरा की फ़ाइनल स्टार कास्ट को लेकर एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है । हालांकि बैजू बावरा के लिए भंसाली की ड्रीम कास्ट रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण थी, जो कई कारणों से अस्तित्व में नहीं आ पाए । लेकिन अब सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए बैजू बावरा की फ़ाइनल स्टार कास्ट रणवीर सिंह और आलिया भट्ट हैं ।

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फ़िर बनी जोड़ी
बैजू बावरा की स्टार कास्ट में सबसे पहले रणवीर सिंह को बतौर लीड एक्टर साइन किया गया । रणवीर भंसाली की फ़र्स्ट च्वाइस थे । इस बारें में भंसाली से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया, “बैजू बावरा में इस किरदार को एक पागलपन, जुनून की जरूरत है जो सिर्फ़ रणवीर दिखा सकते हैं । रणबीर कपूर को कभी इस रोल के लिए कंसीडर ही नहीं किया गया ।”
इसके बाद भंसाली ने रणवीर के अपोजिट आलिया भट्ट को बतौर लीड एक्ट्रेस साइन किया । क्योंकि गंगूबाई काठियावाड़ी के बाद आलिया ने फ़िर से भंसाली के साथ काम करने का मन बना लिया था । इस बारें में सूत्र ने बताया, “आलिया भंसाली के साथ फ़िर से काम करने की जिद कर रही थीं । इसलिए भंसाली को लगा कि बैजू बावरा के लिए आलिया परफ़ेक्ट रहेंगी । फ़िर जब आलिया ने बैजू बावरा की स्क्रिप्ट पढ़ी तो उन्होंने एकदम मन बना लिया था । आलिया ने कहा कि यह उनके द्वारा पढ़ी गई सबसे अच्छी स्क्रिप्ट है ।”
















