बीते दिन, यानी रविवार 9 अप्रैल को जया बच्चन का जन्मदिन था, लेकिन 69 वर्षीय हुईं जया बच्चन का ये खास दिन बहुत ही शांतिपूर्वक निकल गया । शोक संतप्त बच्चन परिवार ने सभी सेलिब्रेशन से दूर रहने का फ़ैसला किया है ।

"ऐश्वर्या के पिता की मृत्यु के कारण, कोई सेलिब्रेशन नहीं हुआ, कोई पार्टी नहीं, यहां तक की कोई फ़ैमिली गेट टूगेदर भी नहीं हुआ । ऐश्वर्या आराध्या के साथ अपने मूल शहर मंगलोर में शोक संतप्त अनुष्ठान के लिए गईं हुईं है । जया दिल्ली में थी, जबकि अमितजी मुंबई में अस्वस्थ हैं, अभिषेक मंगलौर में ऐश्वर्या के साथ है । तो इस बार जयाजी का जन्मदिन बुझा हुआ सा था क्योंकि उनका परिवार अलग-अलग शहरों में बिखरा हुआ था ।” ये कहना है बच्चन परिवार के करीबी दोस्त का ।

बच्चन परिवार के करीबी दोस्त के मुताबिक, क्योंकि जया दिल्ली में थी, इसलिए उन्होंने अपनी बेटी श्वेता के ससुराल में कुछ समय बिताया । "उन्हें हर किसी से दूर अकेले रहना अच्छा लगता है, बस इस दौरान उन्हें पढ़ना, घूमना और बागवानी करना ज्यादा अच्छा लगता है ।

टैग: Jaya Bachchan,news