
इस महीने की शुरूआत में फ़िल्ममेकर करण जौहर ने उनके जीवन में आई खुशियों को पूरी दुनिया के साथ शेयर करते हुए ऐलान कि वह दो बहुत ही प्यारे से बच्चों के पिता बन गए । ये खबर सुनते ही करण को बधाईयों का तांता लग गया, हर कोई निर्माता-निर्देशक करण जौहर को उनके पित बनने पर शुभकामनाएं देने में लग गया । अब करण ने अपने पिता बनने की खबर में डिटेल से और भी ज्यादा रोमांचक खुलासा किया है । बहुत कम लोग जानते हैं कि करण के दोनों बच्चों का जन्म समय से पहले हुआ और इसलिए बच्चों के जन्म के समय करण काफ़ी परेशान हो गए थे ।
बहरहाल, अब सब कुछ ठीक है और बच्चों की सरोगेट मां के साथ दोनों बच्चे भी एकदम स्वस्थ्य हैं इसलिए अब करण जौहर ने इस बारें में ओपन लैटर लिखकर पिता बनने के तकलीफ़ देय पल को सब के साथ शेयर किया । इस लेटर में करण ने लोगों का अपने बच्चों को दिए प्यार के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है, इसके अलावा उन्होंने उन डॉक्टर्स को भी थैंक्स कहा है जिन्होंने रूही और यश के जन्म और देखभाल में मदद की ।
करण ने अपने ओपन लेटर में लिखा कि मेरे बच्चे 2 महीने प्रीमैच्योर पैदा हुए थे और उनके कम वजन को लेकर वह काफी परेशान थे । करण ने लिखा कि इस हालत में उनका दिल बैठ गया था । मैं बहुत ज्यादा डर गया था । मैं बस उन्हें थामना चाहता था और उनकी देखभाल करना चाहता था, लेकिन उन्हें एनआईसीयू (नेटल इंटेंसिव केयर यूनिट) में रखे जाने की जरूरत थी । वह कितने छोटे थे यह देख कर बहुत दुख हो रहा था । शुक्र है कि मेरे पास एक अच्छा सपोर्ट सिस्टम था । रूही और यश सबसे योग्य और शांत हाथों में थे । करण ने लिखा कि हर साल हजारों प्रीमैच्योर बच्चों का जन्म होता है, लेकिन बच्चों का अनुकूलन काफी तेज होता है, वे किसी अन्य की ही तरह ज्यादा तेजी से ठीक होते हैं ।
















