रोहित सराफ और प्राजक्ता कोली की लोकप्रिय वेब सीरिज़ मिसमैच्ड को काफ़ी लोगों ने पसंद किया । अभी तक इस सीरिज़ के दो सीजन आ चुके हैं और दोनों सीजन को लोगों ने अटूट प्यार दिया । यही देखते हुए एक बार फिर रोहित सराफ और प्राजक्ता कोली ने मिसमैच्ड के नए सीजन यानि, मिसमैच्ड सीजन 3 अनाउंस कर दिया है ।

रोहित सराफ और प्राजक्ता कोली ने सनकिस्ड सेल्फी के साथ अनाउंस किया मिसमैच्ड सीजन 3

रोहित सराफ और प्राजक्ता कोली ने मिसमैच्ड सीजन 3 अनाउंस किया 

प्राजक्ता कोली के साथ एक प्यारी सी सेल्फी साझा करते हुए रोहित सराफ ने अपने सोशल मीडिया पर आधिकारिक रूप से तीसरे सीज़न की घोषणा की। उन्होंने प्यारी-सी मुस्कुराहट के साथ इसे कैप्शन दिया, “हम अभी तक अलविदा कहने के लिए तैयार नहीं थे, इसलिए हम आपके लिए वापस आ रहे हैं ।”

हम यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते कि भावनात्मक अंत के बाद कहानी किस दिशा में आगे बढ़ेगी । क्या यह जोड़ी परेशानीयों के खिलाफ मजबूती से खड़ी रहे गी या टूट जाएगी? हमने अपनी सूचनाएं चालू रखी हैं । इसके अलावा नेशनल क्रश की आगामी परियोजनाओं में इश्क विश्क रिबाउंड भी पाइपलाइन में है ।