2019 की महामारी हम सभी के जीवन का एक ऐसा हिस्सा रहा है जिसे हम कभी भूल नहीं सकते। दिलचस्प बात यह है कि निर्देशक प्रतीक मोइत्रो अपनी फिल्म माइनस 31 के साथ उस समय का बिल्कुल अलग पक्ष लेकर आ रहे हैं। एक कहानी से अलग-अलग रास्ते सामने लाते हुए, माइनस 31 कोरोना टाइम्स के परिसर पर आधारित एक मर्डर मिस्ट्री है।

मर्डर मिस्ट्री ड्रामा माइनस 31 - द नागपुर फाइल्स 21 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार ; ट्रेलर आउट

माइनस 31 एक मर्डर मिस्ट्री पर बेस्ड

माइनस 31 का ट्रेलर काफी दिलचस्प है और इसने रिलीज के साथ ही काफी प्रशंसा बटोरी है, खासकर अंडरग्राउंड म्यूजिक के लिए। फिल्म में रुचा इनामदार, निशा धर, रघुबीर यादव, राजेश शर्मा, जया भट्टाचार्य, कामभारी, संतोष जुवेकर, शिवांकित परिहार और देबाशीष नाहा अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे।

फिल्म का ट्रेलर आज मुंबई में लॉन्च किया गया, जहां फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजूद थी। यह इवेंट मीडिया के लिए बहुत ही मजेदार रहा। इस दौरान नागपुर के स्लैंग्स का एक गेम खेला गया था, जिसके बारे में निर्देशक प्रतीक ने मीडिया को बखूबी एक्सप्लेन किया।

प्रतीक मोइत्रो द्वारा निर्देशित, चारुलता मोइत्रो द्वारा लिखित ऑरेंजपिक्सल स्टूडियो द्वारा निर्मित, करण विशाल कोंडे, निशिता केनी और दर्शनी एंटरटेनमेंट द्वारा सह-निर्मित, ड्रैगन वॉटर फिल्म्स द्वारा वितरित, माइनस 31-द नागपुर फाइल्स 21 जुलाई 2023 को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।