पिछली दीवाली अपनी रिकॉर्ड-तोड़ ब्लॉकबस्टर भूल भुलैया 3 से बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाने के बाद, कार्तिक आर्यन एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं । कार्तिक आर्यन जल्द ही धर्मा प्रोडक्शंस की तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी में अनन्या पांडे के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं । और कार्तिक आर्यन ने तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी की रिलीज डेट भी लॉक भी कर दी है । यह फ़िल्म अब क्रिसमस 2025 पर रिलीज होगी ।

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी क्रिसमस 2025 पर होगी रिलीज

कार्तिक आर्यन की क्रिसमस 2025

पिछले कुछ वर्षों में खुद को देश के सबसे भरोसेमंद सितारों में से एक साबित करनेवाले कार्तिक आर्यन अब शानदार ओपनिंग की गारंटी बन चुके हैं, फिर चाहे बात मसाला एंटरटेनर की हो या रोमांटिक ड्रामा की। उनकी सहजता, आकर्षण और बढ़ती लोकप्रियता ने उन्हें नए दौर के व्यावसायिक सिनेमा का चेहरा बना दिया है, जो युवाओं और पारिवारिक दर्शकों, दोनों के बीच समान रूप से लोकप्रिय हो चुके हैं।

कार्तिक आर्यन के लिए उनके दर्शक काफी उत्साहित हैं, क्योंकि अपनी पिछली फिल्म में भी इस ऑन स्क्रीन जोड़ी ने अपनी सिज़लिंग केमिस्ट्री से दर्शकों का काफी मनोरंजन किया था।

धर्मा प्रोडक्शंस और नमः पिक्चर्स द्वारा निर्मित तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी के निर्देशक समीर विदवान्स है, जिनके साथ कार्तिक 'सत्यप्रेम की कथा' जैसी खूबसूरत रोमांटिक ड्रामा फिल्म कर चुके हैं। फिलहाल पिछली दिवाली पर खुशियां बिखेरने के बाद इस क्रिसमस को अपने प्यार और सुरों से सजाने आ रहे कार्तिक आर्यन की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' को लेकर दर्शकों के साथ ट्रेड सर्कल में भी काफी खासा उत्साह है। तो इंतज़ार कीजिए इस खूबसूरत जोड़ी के साथ इस सुपर खूबसूरत फिल्म का।