पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की फ़िल्म अबीर गुलाल का फाइनली, भारत में रिलीज के लिए रास्ता साफ़ हो गया है । बॉलीवुड हंगामा ने सबसे पहले यह एक्सक्लूसिव जानकारी दी थी कि अबीर गुलाल 12 सितंबर को भारत को छोड़कर दुनियाभर में रिलीज होगी । और अब हमे ही एक्सक्लूसिव अपडेट मिली है कि फवाद खान की अबीर गुलाल भारत में भी रिलीज हो रही है । इस फ़िल्म फवाद खान के साथ वाणी कपूर भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं ।

MEGA EXCLUSIVE: फाइनली 26 सितंबर को भारत में रिलीज होगी फवाद खान और वाणी कपूर की अबीर गुलाल ; मिल सकता है सोलो रिलीज का फ़ायदा

फवाद खान की फ़िल्म अबीर गुलाल की भारत में रिलीज का रास्ता साफ़

एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया,  “अबीर गुलाल आज यानी 12 सितंबर को ग्लोबली रिलीज हो चुकी है। अब इंडियन स्टोरीज़ लिमिटेड  (UK) की टीम ने फैसला किया है कि फिल्म भारत में 26 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । उन्हें फिल्म पर पूरा भरोसा है और उनका मानना है कि यह सिंपल और स्वीट लव स्टोरी भारत के दर्शकों को भी पसंद आएगी। इसके अलावा 26 सितंबर को कोई और फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, जिससे अबीर गुलाल को सोलो रिलीज का फायदा मिलेगा।”

फिल्म की कहानी एक फील-गुड और फायर्री रोमांस है जो अचानक बने रिश्तों, दूसरे मौके और प्यार के लिए जगह बनाने की जद्दोजहद को खूबसूरती से पेश करती है। कहानी में गुलाल (वाणी कपूर) एक अरेंज मैरिज से बचकर लंदन भाग जाती है, जहां उसकी मुलाकात अबीर सिंह (फवाद खान) से होती है, जो एक रेस्टोरेंट चलाने वाला जटिल अतीत से घिरा इंसान है। शुरूआती टकराव धीरे-धीरे मोहब्बत में बदल जाता है, लेकिन इस रिश्ते को केमिस्ट्री से आगे बढ़ाने के लिए दोनों को माफ करना और खुद को हिल करना सीखना पड़ता है।

रोमांटिक कॉमेडी अबीर गुलाल में हंसी, इमोशन और प्यार की ताकत को खूबसूरती से सेलिब्रेट किया गया है। फिल्म का निर्देशन आरती एस बगड़ी ने किया है और इसे विवेक बी अग्रवाल, रज़ा नमाज़ी और फिरुज़ी खान ने प्रोड्यूस किया है। म्यूजिक अमित त्रिवेदी ने दिया है और गीतकार कुमार हैं।