फिल्म क्रिटिक्स और एक्टर कमाल आर खान उर्फ़ केआरके अक्सर किसी न किसी विवाद में घिरे हुए रहते हैं । कुछ दिन पहले जहां सलमान खान ने केआरके के खिलाफ़ मानहानि की शिकायत दर्ज करवाई थी और अब अभिनेता मनोज बाजपेयी ने इंदौर की जिला अदालत में कमाल राशिद खान उर्फ केआरके के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है ।

सलमान खान के बाद अब मनोज बायपेयी ने कमाल आर खान के खिलाफ़ लिया लीगल एक्शन, दर्ज कराई मानहानि की शिकायत

मनोज बायपेयी ने केआरके के खिलाफ़ शिकायत दर्ज कराई

दरअसल, केआरके ने मनोज बायपेयी को लेकर अपमानजनक शब्दों में कमेंट्स करते हुए ट्वीट किया था । इसी से नाराज होकर अभिनेता ने केआरके के खिलाफ़ शिकायत दर्ज कराई है । वकील के मुताबिक, केआरके की टिप्पणी से एक्टर की छवि पर असर पड़ रहा है । बता दें कि केआरके ने 26 जुलाई को मनोज के खिलाफ अपमानजनक ट्वीट किया था । इस ट्वीट में केआरके ने मनोज को चरसी और गंजेड़ी कहा है ।

मनोज के एडवोकेट परेश एस जोशी ने बताया, एक्टर की तरफ से कोर्ट में कमाल आर खान के आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर एक शिकायत दर्ज करवा दी गई है । दी गयी शिकायत में कमाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 500 के तहत मानहानि का आपराधिक मामला दर्ज करवाया गया है ।