
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अब प्रोड्यूसर का हेट पहनने के लिए तैयार है । जी हां< माधुरी अब फ़िल्में प्रोड्यूस करेंगी । प्रोड्यूसर बनकर माधुरी सबसे पहले मराठी फ़िल्म प्रोड्यूस करेंगी । काफ़ी समय से उनके प्रशंसक अपनी 'मराठी मुगली' जो बॉलीवुड की सबसे प्रसिद्ध मराठी अभिनेत्री हैं, माधुरी दीक्षित को मराठी फ़िल्मों में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं । और अब माधुरी बहुत जल्द माधुरी को मराठी फ़िल्मों के प्रोड्यूसर के रूप में देखेंगे । माधुरी दीक्षित और उनका प्रोडक्शन हाउस 'आरएनएम मूवींग पिक्चर्स' ने पहले से ही ई-लनिंग और डीटीएच कंटेंट को प्रोड्यूस कर चुका हैं । और अब ये पहली बार होगा, जब वे किसी फ़िल्म को प्रोड्यूस करेंगी ।
हालांकि फ़िल्म के नाम का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन फ़िल्म के लिए तैयारी शुरू हो चुकीहै और इस फ़िल्म की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू होगी । इस फ़िल्म की स्क्रिप्ट योगेश विनायक जोशी (मुंबई मेरी जान, तेंदुलकर आउट और हेव एनी डे के लेखक, जिसने कई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोहों में पुरस्कार जीते हैं) ने लिखी है, स्वप्निल जयकर(सफ़लतम फ़िल्म तेंदुलकर आउट के फेम) निर्देशक हैं और नितिन प्रकाश वैद्य एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर भूमिका निभाएंगे । आगे आने वाले समय में फ़िल्म की कास्ट और क्रू को फ़ाइनल कर लिया जाएगा । फ़िलहाल फ़िल्म का कॉंसेप्ट अभी गुप्त रखा गया है, लेकिन सुनने मेम आ रहा है कि यह फ़िल्म एक पारिवारिक मनोरंजक फ़िल्म होने वाली है । यह फ़िल्म अगले साल ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
अपने नए वेचर के बारें में बात करते हुए माधुरी ने कहा की, “हम आरएनएम मूविंग पिक्चर्स में इस नई भूमिका में कदम रखने और परियोजना पर काम करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं । यह एक पारिवारिक फ़िल्म होगी और इसके लिए हमारी टीम काफ़ी अच्छी है । हम जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करने के लिए उत्साहित हैं ।”
















