लव रंजन ने 2021 में सौरव गांगुली की बायोपिक फ़िल्म अनाउंस हुई । उसी के बाद कहा जा रहा है कि, आयुष्मान खुराना इस फ़िल्म में सौरव गांगुली का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं । लेकिन अब इस फ़िल्म में एक मोड़ आ गया है कि, क्योंकि सुनने में आ रहा है कि, आयुष्मान खुराना ने सौरव गांगुली की बायोपिक से बैक आउट कर लिया है, जिससे खुद मेकर्स भी हैरान हैं ।

आयुष्मान खुराना ने सौरव गांगुली की बायोपिक से किया बैक आउट ; बीच में अटकी लव रंजन की फ़िल्म ?

आयुष्मान खुराना ने छोड़ी सौरव गांगुली की बायोपिक

बॉलीवुड हंगामा को एक सूत्र ने बताया, “लव राजन और उनकी टीम सौरव गांगुली की बायोपिक की स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दे रहे थे, तभी आयुष्मान खुराना ने फिल्म से पीछे हटने का फैसला किया । अभिनेता ने डेट्स इश्यू तो बताया ही साथ ही लगातार फ़्लॉप हो रही बायोपिक फ़िल्म्स के बारें में बात की । इस बायोपिक से निकलने के बाद आयुष्मान अब दिनेश विजान के साथ थम्मा पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और इसके बाद धर्मा की स्पाई कॉमेडी पर काम करेंगे ।”

सूत्र ने आगे बताया कि लव रंजन अब बायोपिक को री-कास्टिंग स्टेज पर ले जाएंगे और इस भूमिका के लिए किसी बड़े अभिनेता से संपर्क करने की योजना बना रहे हैं । सूत्र ने हमें आगे बताया, “बड़े पर्दे पर सौरव गांगुली का किरदार निभाना अभिनेताओं के लिए जीवन में एक बार मिलने वाला मौका है और लव को मुख्य भूमिका निभाने के लिए कोई शीर्ष अभिनेता ज़रूर मिलेगा ।”

हालांकि, आयुष्मान के इस प्रोजेक्ट से बाहर होने की खबरों को नकारते हुए, अभिनेता के करीबी एक अन्य सूत्र ने कहा, “यह गलत जानकारी है । आयुष्मान ने इस फिल्म का नैरेशन भी नहीं सुना है । फिल्म का नैरेशन अगले महीने होने वाला है । हर कोई इसे बनाने के लिए उत्साहित है ।”

इस बीच लव रंजन दो प्रोडक्शन फिल्मों - दे दे प्यार दे 2 और अजय देवगन के साथ एक एक्शन थ्रिलर में व्यस्त हैं।