
भारत की स्वरकोकिला लता मंगेशकर ड्रीम गर्ल और सांसद हेमा मालिनी के साथ बेहद करीबी रिश्ता रखती है । दोनों ने इंडस्ट्री में एक साथ काफ़ी वक्त गुजारा है और अभी तक ये दोनों काफ़ी अच्छी बॉंडिग रखती है ।
हेमाजी कहती हैं, "साल 1969 में लता जी ने मेरी पहली फ़िल्म सपनों का सौदागर के लिए गाना गया । तभी से वह मेरी आवाज बन गई । उनके गायन ने मेरी स्क्रीन उपस्थिति और मेरे प्रदर्शन को बढ़ाया है ।"
असल में हेमाजी ने लता जी आवाज के लिए जोर दिया था, जब लातजी ने गुलजार की मीरा के लिए गाने से इनकार कर दिया (जैसा कि उन्होंने पहले ही अपने भाई हृदयनाथ मंगेशकर के लिए मीरा भजन रिकॉर्ड किया था और वह फिर से वही नहीं करना चाहती थी) हेमा लगभग इस प्रोजेक्ट से बाहर निकल गई थी ।
''हां" हेमा जी ने दृढ़ता के साथ कहा । ''लता जी और मैं एक-दूसरे के विचारों में लगातार रहे हैं >जब ईशा की बेटी का जन्म हुआ तो लताजी ने उपहार और शुभकामनाएं भेजीं थी । यह बहुत दुर्लभ है कि इस इंडस्ट्री में, जहां हर शुक्रवार रिश्ते बनते और टूटते हैं, ऐसी प्रतिष्ठित हस्ती से अभी तक इतना गहरा रिश्ता पाना बहुत बड़ी बात है । मैं लकी हूं कि मैंने यहां इतना स्थायी रिलेशनशिप पाया ।''
लता जी का कहना है कि हेमा मालिनी बहुत खास है । "हेमा जी में कुछ खास तरह की रॉयलनैस और ग्रेसनैस है । वास्तव में, मुझे लगता है कि वह 20 साल पहले संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती के लिए उपयुक्त रानी पद्मावती होंती ।"
















