बॉलीवुड के लव बर्ड्स कहे जाने वाले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट काफ़ी समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है । भले ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अभी तक अपनी रिलेशनशिप को ऑफ़िशियल नहीं किया लेकिन उनकी शादी की खबरें मनोरंजन जगत में अक्सर सुनने को मिल जाती हैं । और अब बेलबॉटम अभिनेत्री लारा दत्ता ने भी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर कयास लगा लिया है ।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी
करण जौहर की साई-फ़ाई थ्रिलर फ़िल्म ब्रह्मास्त्र में एक साथ नजर आने वाले रणबीर और आलिया इस साल शादी कर सकते हैं, ऐसा मानना है लारा दत्ता का । लारा को लगता है कि, वे इस साल शादी कर सकते हैं । इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि वह पुरानी जेनरेशन की हो गई हैं और इसलिए उन्हें नहीं पता कि कौन कपल अभी डेट कर रहे हैं । लारा ने कहा कि कुछ कपल के बारे में उन्हें यह भी नहीं पता कि वे अब साथ में हैं भी या नहीं ।
बता दें कि रणबीर और आलिया 4 साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में हैं । आलिया अक्सर रणबीर की फ़ैमिली के साथ नजर आती रहती हैं । आलिया की न केवल रणबीर बल्कि उनकी बहन रिद्धीमा और मां नीतू कपूर के साथ अच्छी बॉन्डिंग है । कहा जा रहा था कि दोनों पिछले साल शादी कर सकते थे मगर कोरोना वायरस के चलते इस शादी को टाल दिया गया ।
वर्क फ़्रंट की बात करें तो, रणबीर और आलिया जल्द ही अयान मुखर्जी द्दारा निर्देशित ब्रह्मास्त्र में लीड रोल में नजर आएंगे ।
















