दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता जावेद खान अमरोही अब हमारे बीच नहीं रहे   60 साल की उम्र में 14 फरवरी की सुबह जावेद खान अमरोही ने अंतिम सांस ली । उन्होंने करीब 150 फिल्मों में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने टीवी की दुनिया में भी अलग-अलग किरदार निभाकर दर्शकों को एंटरटेन किया था ।

Khan-main

 जावेद खान अमरोही का निधन 

जावेद खान आखिरी बार साल 2020 में आई फ़िल्म सड़क 2 में पाक्या के रोल में नज़र आए थे । इस फ़िल्म में उनके साथ संजय दत्त, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर भी नज़र आए थे  । साल 2001 में आई फिल्म लगान में बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए एकैडमी अवॉर्ड के लिए जावेद ख़ान अमरोही को नॉमिनेट किया गया था ।  इसके अलावा जावेद खान अमरोही को अंदाज अपना अपना और चक दे इंडिया में निभाए गए किरदारों के लिए भी जाना जाता है । 

इसके अलावा जावेद खान अमरोही को कई टीवी शोज में भी देखा गया । साथ ही जावेद इप्टा (इंडियन पीपल्स थिएटर्स एसोसिएशन) के सक्रिय सदस्य भी थे ।

जावेद खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1973 में आई फिल्म जलते बदन से की थी । जावेद खान अमरोही के निधन के बाद फिल्म जगत में शोक की लहर है । बता दें, जावेद को लंबे वक्त से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी ।  वह पिछले एक साल से बेड रिडन थे ।