अपने बर्थडे वीक में कृति सेनन के पास जश्न मनाने की कई वजहें हैं। उन्होंने न सिर्फ फिल्मों में बल्कि बिज़नेस की दुनिया में भी अपनी एक खास पहचान बना ली है। उनकी स्किनकेयर कंपनी ने सिर्फ दो साल में जबरदस्त तरक्की की है। एक्ट्रेस से एंटरप्रेन्योर बनीं कृति ने भारत के सबसे तेजी से बढ़ते सेलिब्रिटी ब्रांड्स में से एक तैयार किया है, जो ब्यूटी इंडस्ट्री जैसे टफ मार्केट में बहुत बड़ी बात है।

कृति सेनन के स्किनकेयर ब्रांड ने कमाया ₹400 करोड़ का रेवेन्यू ; “हम आगे भी स्किनकेयर को इनोवेशन से जोड़ते रहेंगे”

कृति सेनन ने बिज़नेस की दुनिया में बनाया नाम

ब्रांड ने ₹400 करोड़ का रेवेन्यू पार कर लिया है और इसकी 60% कस्टमर रीपीट रेट है, मतलब लोग बार-बार प्रोडक्ट खरीद रहे हैं। देशभर में 19,000 से ज्यादा पिन कोड में इसकी पहुंच है और कंपनी के कस्टमर्स की संख्या सिर्फ एक साल में 1 मिलियन से बढ़कर 4 मिलियन हो गई है। कृति, जो पढ़ाई से एक इंजीनियर हैं, ने छह इंजीनियर्स के साथ मिलकर यह D2C ब्रांड शुरू किया था, जो सिर्फ दो साल में ₹400 करोड़ की ग्रॉस सेल्स तक पहुंच गया, जो कि एक बड़ी उपलब्धि है।

अपने सफर के बारे में कृति ने कहा, “पिछले दो साल बहुत खास रहे हैं। HYPHEN को शुरू से बनाना मेरी ज़िंदगी का सबसे पर्सनल और खुशी देने वाला अनुभव रहा है। इसे एक आइडिया से ऐसा ब्रांड बनते देखना, जिसे इतने लोग पसंद करते हैं और उस पर भरोसा करते हैं, आज भी किसी सपने जैसा लगता है। मैं हर उस इंसान की शुक्रगुजार हूं जिसने हम पर भरोसा किया और हमें अपनी ज़िंदगी में शामिल किया। ! ये तो बस शुरुआत है, जहां हम स्किनकेयर को इनोवेशन से जोड़ते रहेंगे और उस कम्युनिटी के साथ बढ़ते रहेंगे, जिसने इसे इतना खास बनाया है। हैप्पी 2 ईयर्स टू अस!”

सेनन के ब्रांड को सबसे अलग बनाता है इसका अनोखा मेल जैसे साइंस पर आधारित फ़ॉर्मूले, नेचुरल चीज़ों से बना होना और किफ़ायती दाम। यही तीनों बातें पूरे भारत के ग्राहकों को खूब पसंद आई हैं। कृति खुद इस ब्रांड में बहुत एक्टिव रहती हैं और उनकी साफ़ सोच ने इस ब्रांड को सिर्फ एक और सेलिब्रिटी ब्रांड नहीं, बल्कि स्किनकेयर इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव लाने वाला नाम बना दिया है।

ज़बरदस्त तरक्‍की, नए-नए आइडिया और भरोसेमंद ग्राहकों के साथ, कृति सेनन सेलिब्रिटी बिज़नेस की दुनिया में अपने तरीके से कामयाबी हासिल कर रही हैं और एक-एक करके सफलता की नई कहानियाँ बना रही हैं।