कृति सैनॉन, जो इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म के लिए कामी मेहनत कर रही हैं, अपने व्यस्त शेड्यूल के कारण अपना स्वास्थ्य खराब कर बैठी है । और बीमारि होने के बावजूद भी वह लगातार शूटिंग करने में व्यस्त है । कृति सैनॉन इन दिनों अपनी दो आगामी फ़िल्म लुका छुपी और हाउसफ़ुल 4, की शूटिंग कर रही हैं और थकान की वजह से वह अब बीमार हो गई है ।

कृति सैनॉन बीमार हुईं
यदि खबरों की मानें तो, फ़िल्मों की लगातार शूटिंग ने अभिनेत्री कृति की हालत खराब कर दी है । अभिनेत्री से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि ''अपनी व्यस्त दिनचर्या के कारण कृति बीमार पड़ गई हैं, हालांकि अभिनेत्री ने अपनी शूटिंग जारी रखी है और जैसलमेर में अपनी आगामी फ़िल्म हाउसफ़ुल 4, की शूटिंग कर रही हैं । कृति इन दिनों कई सारी फ़िल्मों में उलझी हुई है । एक फ़िल्म के सेट से दूसरे फ़िल्म के सेट के बीच कृति उलझ सी गई है ।

कृति, जिसने हाल ही में अपनी आगामी फ़िल्म लुका छुपी की शूटिंग खत्म की, इन दिनों राजस्थान में हाउसफ़ुल 4, की शूटिंग कर रही हैं । इसलिए उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी बीमारी के बारें में बताया । कृति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि वह बीमार है और देशी काढ़ा पीने की कोशिश कर रही है ताकि जल्दी से ठीक हो जाएं और जल्दी से ठीक हो जाएं ।
यह भी पढ़ें : बरेली की बर्फ़ी स्टार कृति सैनॉन ने बॉलीवुड में हासिल किया मुकाम !
फ़िल्मों की बात करें तो कृति के पास फ़िल्मों की लाइन लगी हुई है । कृति जल्द ही दिलजीत दोसांझ के साथ अर्जुन पटियाला, कार्तिक आर्यन के साथ लुका छुप्पी और अर्जुन कपूर के साथ फ़िल्म पानीपत में नजर आएंग़ी । बता दें कि कृति इन दिनों हाउसफ़ुल 4, के लिए कुछ अहम सीन शूट कर रही थी । और इसी के साथ अभिनेत्री ने अपनी आगामी ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फ़िल्म पानीपत की तैयारी भी शुरू कर दी है ।
















