एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और उनके क्रिकेटर पति केएल राहुल ने हाल ही में मुंबई में करोड़ों रू का अपना एक नया आलीशान घर ख़रीदा है । अथिया शेट्टी और केएल राहुल का ये घर मुंबई के पॉश इलाक़े, अपस्केल पाली हिल में है जहां पहले से ही कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घर बने हुए हैं । अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने इस अपार्टमेंट के लिए 1.20 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी और 30,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस चुकाई है ।

अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने मुंबई में ख़रीदा 20 करोड़ रु का लग्ज़री अपार्टमेंट

अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने ख़रीदा करोड़ों का घर

अथिया शेट्टी और केएल राहुल का ये लग्जरी अपार्टमेंट 3,350 स्क्वायर फीट है और संधू पैलेस बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर पर स्थित है । इस बिल्डिंग में कुल 18 फ्लोर हैं । इस अपार्टमेंट की कीमत 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है ।

बताया जा रहा है कि, इस इलाके में एनिमल फ़ेम तृप्ति डिमरी का घर है, इसके अलावा बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की भी इस इलाके में प्रॉपर्टी है ।  

अथिया और केएल राहुल का मुंबई में घर होने के अलावा बेंगलुरु में भी उनका एक करोड़ों का घर और कई लग्जरी कारें हैं, जिनमें Lamborghini Huracán Spyder और Aston Martin DB11 जैसे नाम शामिल हैं । इनकी कीमत करोड़ों में है । केएल राहुल की तरह की अथिया के पास भी कई लग्जरी कारें हैं, जिनमें मर्सिडीज बेंज़ एस क्लास शामिल है। इसकी कीमत 1.77 से 1.86 करोड़ रुपये बताई जाती है ।