ईद पर सलमान खान की फ़िल्म का रिलीज़ होना किसी ट्रीट से कम नहीं है । इस बार की ईद इसलिए ख़ास है क्योंकि सलमान खान पूरे 4 साल बाद अपनी फ़िल्म ईद पर रिलीज़ कर रहे हैं । फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान को लेकर लोगों में ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है । 21 अप्रैल को ईद के दिन थिएटर में बड़े पैमाने पर रिलीज़ हो रही किसी का भाई किसी की जान की एडवांस बुकिंग से काफ़ी पॉज़िटिव फ़ीडबैक मिल रहा है । उम्मीद जताई जा रही है फ़ैंस शुरुआती वीकेंड में बड़ी संख्या में सिनेमाघरों में ये फ़िल्म देखने आएंगे । और यही कारण है की, किसी का भाई किसी की जान को दुनियाभर में बड़े पैमाने पर रिलीज़ किया जा रहा है ।

किसी का भाई किसी की जान को बड़े पैमाने पर रिलीज़ किया जा रहा है
जानकारी के मुताबिक़, किसी का भाई किसी की जान भारत में 4500 से अधिक स्क्रीनों पर रिलीज़ होगी, जिसमें प्रति दिन 16,000 से अधिक शो होंगे । जहां तक इसके विदेशी वितरण का सवाल है, यह फिल्म 100 से अधिक देशों में 1200 से अधिक स्क्रीनों पर रिलीज हो रही है । दुनिया भर में किसी का भाई किसी की जान की कुल स्क्रीन संख्या 5700 से अधिक है ।
बॉलीवुड हंगामा के साथ हुई एक्सक्लूसिव बातचीत में किसी की जान के डायरेक्टर फ़रहाद सामाजी ने बताया था कि, किसी का भाई किसी की जान में सबसे बड़ा इंटरवल प्वाइंट है । ऐसा इंटरवल सीन किसी ने नहीं देखा होगा । हमने क्लाइमेक्स एक्शन पर भी कड़ी मेहनत की है और इस बात का पूरा ध्यान रखा है कि, सलमान सर हीरोज़्म में क्लाईमेक्स में नज़र आए ।
सलमान की मल्टीस्टारर किसी का भाई किसी की जान एक फ़ैमिली फैमिली एंटरटेनर है जिसे केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने भी बिना किसी बदलाव के साथ U/A सर्टिफिकेट से पास किया है । फ़िल्म की कुल लंबाई 2 घंटे 24 मिनट 25 सेकेंड हैं । यह फ़िल्म इमोशंस, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा से पैक्ड है, ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा की क्या यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस विजेता बनकर उभरेगी ?
सलमा खान द्वारा निर्मित, सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन किसी का भाई किसी की जान फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित हैं। फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं । साथ ही सलमान खान की फिल्म के भी सारे एलिमेंट मौजूद है जैसे एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस।
















