14 अप्रैल को रिलीज हुई यश और संजय दत्त स्टारर केजीएफ- चैप्टर 2 बॉक्स ऑफ़िस पर हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रही है । फ़िल्म समीक्षकों से मिली पॉजिटिव प्रतिक्रिया और दर्शकों से मिले प्यार के चलते केजीएफ- चैप्टर 2 बॉक्स ऑफ़िस पर जबरदस्त कमाई करने में सफ़ल हो रही है । बॉक्स ऑफ़िस पर अब तक कुल 238.70 करोड़ रु की कमाई कर चुकी केजीएफ- चैप्टर 2 ग्लोबल बॉक्स ऑफ़िस पर भी धूम मचा रही है ।

KGF – Chapter 2 Box Office:  केजीएफ- चैप्टर 2 ने द कश्मीर फाइल्स को पीछे छोड़ा ; 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बनकर उभरी

केजीएफ- चैप्टर 2 की बॉक्स ऑफ़िस सफ़लता

महज दो दिनों में 100.74 करोड़ रु की कमाई करने वाली केजीएफ- चैप्टर 2 रिलीज के 5वें दिन 219.56 करोड़ रु की कमाई करने में कामयाब हुई । फ़िल्म ने अपने पहले मंगलवार यानि छठे दिन 19.14 करोड़ रु की कमाई की । इस तरह फ़िल्म अब तक कुल 238.70 करोड़ रु की कमाई कर चुकी है ।

केजीएफ- चैप्टर 2 के पहले मंगलवार के बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन की तुलना यदि पिछली रिकॉर्ड ब्रेकिंग फ़िल्मों से करें तो इस फ़िल्म ने पिछली हाल ही में रिलीज़ हुई विवेक अग्निहोत्री निर्देशित द कश्मीर फाइल्स को पीछे छोड़ दिया है । द कश्मीर फाइल्स जहां अपने पहले मंगलवार को 18 करोड़ रु कमाकर साल 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन गई वहीं 19.14 करोड़ रु की कमाई कर केजीएफ़ 2 इससे आगे निकल गई । वहीं आरआरआर ने 15.02 करोड़ रु, गंगूबाई काठियावाड़ी ने 10.01 करोड़, बच्चन पांडे ने 3.24 करोड़, और बधाई दो ने 1.12 करोड़ रु का कारोबार किया ।

14वीं सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी

केजीएफ- चैप्टर 2 महामारी के बाद सबसे तेजी से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बनकर उभर रही है । इसी के साथ यश स्टारर पहले मंगलवार 14वीं सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है । हालांकि यह पीके, टॉयलेट - एक प्रेम कथा, धूम 3, और अन्य ब्लॉकबस्टर फ़िल्मों को पीछे नहीं छोड़ पाई है ।

केजीएफ - चैप्टर 2 लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रही है और दर्शक भारी संख्या में फ़िल्म देखने पहुंच रहे है । फ़िल्म को मिले पॉजिटिव रिव्यू, ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन्स और दर्शकों से मिले प्यार को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट उम्मीद जता रहे हैं कि, केजीएफ़ 2 अपने फ़र्स्ट वीक आसानी से 300 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है ।

साल 2022 की पहले मंगलवार सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म-

केजीएफ - चैप्टर 2 - 19.14 करोड़ रु

द कश्मीर फाइल्स - 18 करोड़ रु

आरआरआर - 15.02 करोड़ रु

गंगूबाई काठियावाड़ी - 10.01 करोड़ रु

बच्चन पांडे - 3.24 करोड़ रु

बधाई दो - 1.12 करोड़ रु

राधे श्याम - 1.09 करोड़ रु