अभी कुछ दिन पहले ही हमने आपको बताया था कि कार्तिक आर्यन पहली बर शाहरुख खान के साथ काम करने जा रहे हैं । लेकिन इस फ़िल्म में शाहरुख एक्टिंग नहीं करेंगे बल्कि प्रोड्यूस करेंगे । शाहरुख खान के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्दारा बनाई जा रही फ़िल्म फ्रेडी में कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आएंगे और इस फ़िल्म को अजय बहल द्दारा प्रोड्यूस किया जाएगा । और अब सुनने में आ रहा है कि फ्रेडी में कार्तिक के साथ कैटरीना कैफ़ को कास्ट किया जा सकता है ।

शाहरुख खान प्रोडक्शन की रॉम-कॉम ड्रामा फ्रेडी में कार्तिक आर्यन के साथ बनेगी कैटरीना कैफ़ की जोड़ी ?

कैटरीना कैफ़ की कार्तिक आर्यन के साथ पहली बार बनेंगी जोड़ी

जानकार सूत्र ने हमें बताया कि, “फ़िल्म के निर्माताओं ने जब कैटरीना के सामने इस फ़िल्म का ऑफ़र रखा तो उन्हें ये काफ़ी पसंद आया और कैटरीना ने इसमें दिलचस्पी दिखाई । इस फ़िल्म में न केवल कैटरीना का रोल कार्तिक जितना अहम है बल्कि उनके किरदार से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण भी है ।”

कैटरीना को पसंद आया रोल

अपने करियर के इस मोड़ पर, कैटरीना अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर अपने अभिनय को एक अलग लेवल पर ले जाने के लिए उत्सुक हैं । कैटरीना ने इससे पहले शाहरुख की फ़िल्म जीरो, जो अभिनेता ने प्रोड्यूस की थी, में भी मेजर कैमियो किया था । फ़्रेडी में फ़ीमेल लीड के लिए भी कैटरीना को शाहरुख के प्रोडक्शन हाउस की ओर से अप्रोच किया गया है । इसलिए कैटरीना कमोवेश इसके लिए तैयार ही हैं बस ऑनपेपर साइन करना बाकी है ।

वहीं कार्तिक के लिए भी यह एक सुनहरा मौका है क्योंकि कैटरीना जैसी सुपरस्टार के साथ उन्हें काम करने का मौका मिलेगा । फ्रेडी की बात करें तो इसकी कहानी एक असामान्य सी लव स्टोरी के इर्द-गिर्द घूमती है । यह एक सोशल मैसेस बेस्ड फ़िल्म तो है ही साथ ही यह एक रॉम-कॉम फ़िल्म भी है ।