बॉलीवुड में सुपरस्टार कैटेगरी में तेजी से आगे बढ़ते हुए कार्तिक आर्यन ने अब अन्य सेलेब्स की तरह रियल एस्टेट में भी निवेश करना शुरू कर दिया है । कार्तिक आर्यन ने हाल ही में मुंबई से सटे अलीबाग में 2,000 स्क्वायर फीट का प्लॉट ख़रीदा है जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है ।

कार्तिक आर्यन ने अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन ; “यह मेरा पहला लैंड इन्वेस्टमेंट है”

कार्तिक आर्यन ने अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

कार्तिक ने कहा, “अलीबाग आज निवेश के लिहाज से सबसे रोमांचक जगहों में से एक है — मुंबई के पास है और मैं वहां अपना घर बनाने की योजना बना रहा हूं। यह पहली बार है जब मैंने जमीन में निवेश किया है और मुझे द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा पर पूरा भरोसा है। खुशी है कि मैंने यह इन्वेस्टमेंट किया।”

कार्तिक की रियल एस्टेट जर्नी उनकी बॉलीवुड में सफलता की कहानी को दर्शाती है। साल 2019 में उन्होंने वर्सोवा में एक अपार्टमेंट खरीदा था, उसी इलाके में जहां करियर के शुरुआती दिनों में वे बतौर पेयिंग गेस्ट रहते थे। जून 2023 में उन्होंने जुहू में दो लग्ज़री अपार्टमेंट खरीदे, जिनकी कीमत 17.5 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई। इनमें से एक 1,912 स्क्वायर फीट का अपार्टमेंट उन्होंने बाद में 4.5 लाख रुपये प्रतिमाह किराये पर भी दिया।

रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट्स के साथ-साथ कार्तिक सिल्वर स्क्रीन पर भी लगातार छा रहे हैं। पिछले साल उनकी फिल्म भूल भुलैया 3 ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था और इसमें विद्या बालन, माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी भी नजर आई थीं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो, कार्तिक की नेक्स्ट फ़िल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी है । समीर विद्वांस के निर्देशन और धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही यह फिल्म 2026 में रिलीज़ होगी और खास बात यह है कि इससे कार्तिक और करण जौहर की चर्चित रीयूनियन  भी होगी। दोनों के बीच साल 2022 में दोस्ताना 2 के दौरान मतभेदों की खबरें सामने आई थीं ।