इन दिनों रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग कर रहे करण जौहर ने भारत की सबसे पुरानी संगीत कंपनी सारेगामा एच एम वी के साथ फ़िल्म के म्यूजिक को लेकर सहयोग किया है । रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में प्रीतम चक्रवर्ती द्वारा रचित गीत शामिल होंगे । रणवीर सिंह इस फ़िल्म में अपनी आवाज में गाना गा सकते हैं लेकिन वह गली बॉय के रैप से काफ़ी अलग होगा । वहीं आलिया भट्ट भी इस फ़िल्म में अपनी आवाज में गाती हुई नजर आएंगी ।

करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के म्यूजिक सहयोग के बारें में करण जौहर ने कहा, “मेरे लिए, यह दो सिनेमा के दिग्गजों के एक रणनीतिक मिलन से कहीं ज्यादा है । सारेगामा और धर्मा का रिश्ता 90 के दशक की शुरुआत से है, जब हम फिल्म गुमराह और फिर 1998 में म्यूजिकल हिट डुप्लिकेट के लिए साथ आए थे ।'
करण जौहर की लेटेस्ट निर्देशन रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के रूप में लोगों को म्यूजिकल ट्रीट मिलेगी । “रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के साथ सारेगामा की समृद्ध विरासत का हिस्सा बनने के लिए तैयार है, यह इस रिलेशनशिप को अलग लेवल पर लेकर जाएगा ।”
उम्मीद जताई जा रही है कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर और आलिया की आवाज में ड्यूट सॉन्ग सुनने को मिल सकता है ।
















