हाल ही करण जौहर ने बिजनेस टायकून अदार पूनावाला के साथ अपने धर्मा प्रोडक्शन हाउस को लेकर पार्टनरशिप की । इस पार्टनरशिप के तहत अदार पूनावाला ने धर्मा प्रोडक्शंस में 1000 करोड़ रुपये निवेश करके प्रोडक्शन हाउस में 50 फीसदी हिस्सेदारी हासिल कर ली है । इस डील के बाद अब पहली पार करण जौहर और अदार पूनावाला ने सीएनबीसी 18 टीवी के ‘ग्लोबल लीडरशिप समिट’में खुलकर क्रिएटिव और बिजनेस पहलुओं पर बात की । साथ ही करण ने इस बात का भी खुलासा किया कि क्यों वह बड़े बजट की फिल्में नहीं बनाते हैं ।

करण जौहर नहीं बनाते बड़े बजट की फ़िल्में
करण जौहर ने सीएनबीसी टीवी18 के साथ बातचीत करते हुए कहा, “अगर हम ऐसी फिल्में बनाते हैं, जिसका बजट 200-250 करोड़ से ज्यादा होता है, तो उस फिल्म को पूरी तरह से हमारे स्तर पर यानी अकेले फंड करना मुश्किल है ।” करण ने इस बात पर ज़ोर दिया कि ऐसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के लिए अक्सर दूसरे स्टूडियो के साथ सहयोग की ज़रूरत होती है, क्योंकि सिर्फ़ एक प्रोडक्शन हाउस के ज़रिए फ़ंडिंग संभव नहीं है ।
करण ने आगे कहा, “अगर हम हिट फिल्म भी देते हैं, तो फिर उसका प्रॉफिट शेयर होता । असली कमाई मिड बजट की फिल्मों से होती है, जो एक प्रोडक्शन हाउस की फंडिंग से आसानी से बन सकती हैं । जो फिल्में 65 से 80 करोड़ के बजट के बीच बनती हैं, वो बिग बजट फिल्मों की तुलना में ज्यादा प्रॉफिटेबल होती हैं । जब भी कोई फिल्म को बड़ा बनाने का सोचता है तो लगता है कि जितनी बड़ी फिल्म होगी, उतना ज्यादा पैसा आएगा, लेकिन ये हमेशा सच नहीं होता है । फिल्म पर जिनता ज्यादा पैसा खर्च होगा, उस पैसे को रिकवर करने में उतना ज्यादा समय लगेगा ।”
इसके अलावा दोनों ने इस पार्टनरशिप के बाद बाँटी गई जिम्मेदारियों के बारें में भी बताया । ‘ग्लोबल लीडरशिप समिट’ में दोनों ने इस पार्टनरशिप के बाद बाँटी गई जिम्मेदारियों के बारें में भी बताया । अदार पूनावाला ने साफ कहा कि वे प्रोडक्शन हाउस के बिजनेस से जुड़े पहलुओं पर ध्यान देंगे, जबकि करण जौहर इसके क्रिएटिव पहलू पर नजर रखेंगे ।
इसी दौरान जब सिद्धार्थ रॉय कपूर ने पूछा कि ओटीटी के दौर में जब बहुत सारा कॉन्टेंट ऑनलाइन मौजूद है, तब थियेटर बिजनेस कैसे सर्वाइव करेगा ? इस पर करण जौहर ने कहा कि “बहुत सारा कॉन्टेंट मौजूद है, इसलिए हमें ‘हाई कॉन्टेंट फिल्में’ बनानी होंगी । सिर्फ स्टार की वजह से लोग फिल्में देखने नहीं जाने वाले । कॉन्टेंट मायने रखता है । उन्होंने नए एक्टर अभय वर्मा की फिल्म मुंज्या का उदाहरण दिया, जो बॉक्स ऑफिस से 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा ले गई ।”
















